ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

जनता ने हिसाब मांगा तो भड़के JDU उम्मीदवार, बोले- जाओ नहीं चाहिए तुम्हारा वोट

ROHTAS : सासाराम के वर्तमान विधायक और जदयू प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार को उस समय फजीहत का सामना करना पड़ा जब वे वोट मांगने मुरादाबाद पहुंचे. लोगों ने जब उनसे उनके काम का हिसाब मांगा,

जनता ने हिसाब मांगा तो भड़के JDU उम्मीदवार, बोले- जाओ नहीं चाहिए तुम्हारा वोट
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : सासाराम के वर्तमान विधायक और जदयू प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार को उस समय फजीहत का सामना करना पड़ा जब वे वोट मांगने मुरादाबाद पहुंचे. लोगों ने जब उनसे उनके काम का हिसाब मांगा, तो विधायक जी को गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्से में मतदाताओं से कह दिया-'जाओ मुझे नहीं चाहिए तुम्हारा वोट.'


सासाराम विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी अशोक कुमार का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, अशोक कुमार वोट मांगने जनता के बीच पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान लोग उनके काम का हिसाब मांगने लगें, जिससे विधायक जी नाराज हो गए. इतना ही नहीं जनता पर ही चिल्लाते हुए उन्होंने कहा-"मुझे तुम्हारा वोट नहीं चाहिए". लोगों ने उन पर रंगदारी से बात करने का आरोप लगाया तो विधायक जी और गुस्सा हो गए. फिर कहने लगे कि 'मैं तुम्हारा गुलाम नहीं हूं' जिस पर लोग भी चिल्ला चिल्ली करने लगे. 


बता दें कि सासाराम के जदयू प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार पिछले महीने ही राजद छोड़कर जदयू में आए हैं। जिसके बाद जदयू ने उन्हें टिकट देकर सासाराम से उम्मीदवार बनाया है. हाल ही में राजद छोड़कर एनडीए के पाले में जाने के बाद अचानक टिकट लेकर मैदान में आने से जदयू तथा भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता उन्हें अभी तक हृदय से स्वीकार नहीं कर पाए हैं. इसके बाद आए दिन इस तरह के नोकझोंक देखने को मिलते रहते हैं. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता