ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

BJP के युवा नेताओं के निशाने पर आए PK, विधायक नितिन नवीन और भाजयुमो उपाध्यक्ष ने बोला हमला

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर टिप्पणी कर जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बीजेपी के युवा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी के युवा विधायक नितिन नवीन और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर टिप्पणी कर जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बीजेपी के युवा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी के युवा विधायक नितिन नवीन और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने पीके पर तीखा हमला बोला है।

बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने पीके को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे बेपेंदी के लोटा हैं। वे कहां है और क्या हैं उन्हें पता नहीं है। ये लोग लाइजनर है जिन्हें जनता और जमीन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होनें प्रशांत किशोर को आगाह किया वे अनाप-शनाप बयानबाजी बंद करें। वे जिस व्यक्ति के बारे में बोल रहे हैं वे बिहार की जमीन पर पिछले चालीस सालों से काम कर रहे हैं। उन्होनें ही लालू के जंगल राज को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। नितिन नवीन ने कहा कि प्रशांत किशोर की कोई जमीन तो हैं नहीं उपर से आकर बैठ गए हैं। बयानवीर बनने के चक्कर में अपनी ही पार्टी जदयू के अंदर हाशिये पर चले जाएंगे। अब इनका मैनेजमेंट भी फेल हो गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने पीके पर तीखा हमला बोलते हुए ट्वीट किया है।उन्होनें लिखा कि राजनीति को कोठा और खुद को तवायफ़ की तरह पेश ना करे PK। संघर्ष की राजनीति और पोस्टर स्लोगन बनाने में ज़मीन आसमान का फ़र्क़ होता है।जिसे  PK राजनीति समझ रहे है वो पैसे पर नौकरी करने वाले नौकर है।JDU के पट्टे से बंधा पालतू बेलगाम हो रहा है ..ऐसे पालतू सबसे पहले घर वाले को काटते है।

बता दें कि सीट शेयरिंग की बयानबाजी के बीच डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पीके पर तंज कसते हुए कहा था कि वो राजनीतिक चोला ओढ़कर अपना धंधा चमकाने में लगे हैं। वहीं अब पीके ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़े दल की भूमिका जनता ने तय की है और सुशील मोदी परिस्थितिवश बिहार का डिप्टी सीएम बने हैं। 


टैग्स