ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास के विस्तार का आदेश रद्द, अलग रहेगा 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न का बंगलारौशन आनंद की रिहाई को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, खान सर की गिरफ्तारी की मांगमुजफ्फरपुर अग्निकांड पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्य ने सम्राट सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा..जिंदगी से खेलने की मिली खुली छूटपटना कोचिंग सेंटर हमला मामला: हिरासत में लिए गए दोनों गार्ड गिरफ्तार, खान सर से भी पुलिस की पूछताछएक हाथ में कानून, दूसरे में ममता: अतिक्रमण हटाने पहुंचीं महिला सीओ ने बच्चे को गोद में उठाया, कहा..' बेटा खूब पढ़ना और बड़े होकर CO बनना'मुख्यमंत्री आवास के विस्तार का आदेश रद्द, अलग रहेगा 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न का बंगलारौशन आनंद की रिहाई को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, खान सर की गिरफ्तारी की मांगमुजफ्फरपुर अग्निकांड पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्य ने सम्राट सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा..जिंदगी से खेलने की मिली खुली छूटपटना कोचिंग सेंटर हमला मामला: हिरासत में लिए गए दोनों गार्ड गिरफ्तार, खान सर से भी पुलिस की पूछताछएक हाथ में कानून, दूसरे में ममता: अतिक्रमण हटाने पहुंचीं महिला सीओ ने बच्चे को गोद में उठाया, कहा..' बेटा खूब पढ़ना और बड़े होकर CO बनना'

तारकिशोर प्रसाद पर लगे आरोपों के बाद चिराग ने भी निकाली भड़ास, बोले.. नीतीश के सभी मंत्री घोटालेबाज, जांच होनी चाहिए

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के परिजनों को नल-जल योजना में 53 करोड़ का ठेका मिलने के बाद विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार का घेराव कर रहीं हैं. लोक जनशक्ति पार्टी के

तारकिशोर प्रसाद पर लगे आरोपों के बाद चिराग ने भी निकाली भड़ास, बोले.. नीतीश के सभी मंत्री घोटालेबाज, जांच होनी चाहिए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के परिजनों को नल-जल योजना में 53 करोड़ का ठेका मिलने के बाद विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार का घेराव कर रहीं हैं. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी आज सरकार और उनके मंत्रियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है और उनके भ्रष्टाचारी होने की बात कह डाली है. 


चिराग पासवान ने आज पटना सिटी दौरे पर राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचे थे जहां उन्होंने सबसे पहले भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के शायद ही कोई ऐसे मंत्री होंगे जो भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होंगे. 


उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा है. बिहार के इतिहास की सबसे भ्रष्टाचारी योजना सात निश्चय योजना ही है. चिराग कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में कोई भी ऐसा मंत्री नहीं है जो टेंडर के नाम पर अपने घर परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाते हैं. 


चिराग ने कहा कि नीतीश अगर अपनी पार्टी के मंत्रियों की भी अगर जांच कराएंगे तो भी उनकी पोल खुल जाएगी. यह साफ़ हो जाएगा कि उनका हर एक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है. चिराग ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं और दूसरी तरफ मंत्रियों के ही भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की बात सामने आती है तो ऐसे में इस मामले की कड़ी जांच होनी चाहिए. जांच में जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता