ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

Patna News: भीषण गर्मी में पावर कट से मिलेगी राहत, पटना में बिजली विभाग ने बनाया बड़ा प्लान; जानिए..

पटना में गर्मियों के दौरान बिजली ओवरलोड की समस्या से राहत देने के लिए चार नए पावर सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आसोपुर, उसरी, बिहटा और जगनपुरा क्षेत्र में बन रहे इन सब स्टेशनों से पांच लाख से अधिक लोगों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के लोगों को अब गर्मियों में बिजली ओवरलोड होने की चिंता से राहत मिलने वाली है। शहर में इस साल चार नए पावर सब स्टेशन (PSS) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारु रखा जा सके और ओवरलोड की समस्या कम हो सके।


इस संबंध में जानकारी देते हुए पेसू के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हर साल गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नए पावर सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इससे बढ़ती बिजली खपत के बावजूद उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली मिल सकेगी।


जानकारी के अनुसार, इस वर्ष पेसू पश्चिमी क्षेत्र के आसोपुर, उसरी और बिहटा में नए पावर सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जबकि पेसू पूर्वी क्षेत्र में जगनपुरा के खेमनीचक इलाके में भी एक नया पावर स्टेशन तैयार किया जा रहा है। इन सब स्टेशनों के शुरू होने से शहर में बिजली की अधिक खपत के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव कम होगा।


फिलहाल पटना शहर में 75 से अधिक पावर सब स्टेशन कार्यरत हैं और कई नए सब स्टेशनों का निर्माण भी जारी है। नए पावर सब स्टेशनों के निर्माण से गर्मियों में पांच लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। आसोपुर पावर सब स्टेशन को चालू कर दिया गया है। सभी नए स्टेशनों में 10 एमवीए के दो-दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।


पिछले दो वर्षों में गर्मियों के दौरान पटना में रोजाना बिजली की खपत 1000 मेगावाट से अधिक पहुंच जाती थी। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति कर रही संस्था पेसू ने बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराई। इस वर्ष गर्मियों में बिजली खपत 1200 से 1400 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं पूरे बिहार में गर्मियों के दौरान बिजली की मांग करीब 10,000 मेगावाट तक पहुंच गई थी, जिसे नॉर्थ बिहार और साउथ बिहार पावर कंपनियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें