ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

16 नवंबर को नीतीश कुमार लेंगे शपथ, 7वीं बार बनेंगे बिहार के CM

PATNA: बिहार विधानसभा का रिजल्ट आने के बाद यह रोज चर्चा हो रही है की नीतीश कुमार कब सीएम पद की एक बार फिर से शपथ लेंगे. सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही है उसमें 16 नवंब

16 नवंबर को नीतीश कुमार लेंगे शपथ, 7वीं बार बनेंगे बिहार के CM
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:   बिहार विधानसभा का रिजल्ट आने के बाद यह रोज चर्चा हो रही है की नीतीश कुमार कब सीएम पद की एक बार फिर से शपथ लेंगे. सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही है उसमें 16 नवंबर बताया जा रहा है. इस दिन ही नीतीश कुमार बिहार के सातवीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. 

एनडीए को मिला है बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटों पर जीत मिली है. बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, हम को 4, वीआईपी को 4 सीटें मिली है. जेडीयू में विधायकों की संख्या कम होने के बाद ही नीतीश कुमार की सीएम बनेंगे. क्योंकि बीजेपी ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. उसकी घोषणा खुद पीएम मोदी कई बार कर चुके हैं. 

कब-कब बने नीतीश कुमार सीएम

नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को पहली बार सीएम बने थे, लेकिन बहुमत के अभाव में 7 दिन में उनकी सरकार गिर गई. 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार सीएम बने.  26 नवंबर 2010 में तीसरी बार सीएम बने. लेकिन 2014 में सीएम पद से इस्तीफा दिया, फिर 22 फरवरी 2015 को चौथी बार सीएम बने. 20 नवंबर 2015 को 5वीं बार और महागठबंधन से  अलग होकर 27 जुलाई 2017 को 6वीं बार सीएम बने. अब सातवीं बार सीएम बनने की तैयारी हो चुकी है. 


टैग्स