ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

JDU सांसद ने राज्यसभा में BSNL की कार्यशैली पर कसा तंज, कहा- भाई साहब नहीं लगेगा

DELHI: भारत सरकार मिनी रत्नों में से एक बीएसएनएल पर सरकार की सहयोगी पार्टी के ही एक सांसद ने तंज कसा है। केन्द्र में सरकार की सबसे बड़ी सहयोगी बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI: भारत सरकार मिनी रत्नों में से एक बीएसएनएल पर सरकार की सहयोगी पार्टी के ही एक सांसद ने तंज कसा है। केन्द्र में सरकार की सबसे बड़ी सहयोगी बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बीएसएनएल की कार्यशैली को लेकर सरकार को कोसा है। भारत संचार निगम लिमिटेड ( बीएसएनएल) को परिभाषित करते हुए सांसद महोदय ने कह दिया कि बीएसएनएल का मतलब ही है 'भाई साहब नहीं लगेगा।'


राज्यसभा में बीएसएनएल की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं का भरोसा इस पर उठता जा रहा है। फोन लगाने पर लगता ही  नहीं है। उन्होनें कहा कि बीएसएनएल को 'भाई साहब नहीं लगेगा' के तौर पर लोग जानने लगे हैं। वहीं उन्होनें सरकरा से सवाल पूछा कि क्या सरकार अब भी इसकी स्थिति बदलने की कोशिश कर रही है। 


बता दें कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी और सरकार की मिनी रत्न कंपनी में शामिल बीएसएनएल के बारे में अधिकतर लोग यही कहते हैं कि BSNL का मतलब है, 'भाई साहब नहीं लगेगा'। अपनी इस इमेज को बदलने के लिए बीएसएनएल ने पिछले कई सालों में नेटवर्क का विस्तार और नई तकनीक पर काफी काम किया है।लेकिन बीएसएनएल अभी भी लोगों का भरोसा जीत पाने में खरा नहीं उतर रहा।

टैग्स