ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

बिहार में सियासी उलटफेर पर आया अनंत सिंह का रिएक्शन, सीएम नीतीश कुमार को बताया मिट्टी का सपूत

विधायक अनंत सिंह ने फेसबुक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं और वे बिहार की मिट्टी का सपूत हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व और बिहार में किए गए विकास कार्यों की सराहना की।

Anant Singh
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh: बिहार में सियासी उलटफेर को लेकर मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह का रिएक्शन सामने आया है। अनंत सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं हालांकि उनके फेसबुक पेज से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर बयान आया है। उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार की मिट्टी का सपूत बताया है और कहा है कि बिहार का मान और स्वाभिमान हमेशा ऊंचा रहे।


अनंत सिंह की तरफ से फेसबुक पर लिखा गया, “बहुत ही लंबे अरसे के बाद बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश जी एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के रूप में प्रवेश करने जा रहे हैं। सन् 2005 से लेकर आज तक उनका मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व बिहार के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह दर्ज रहेगा। 


जब बिहार निराशा और पिछड़ेपन की चर्चा से पहचाना जाता था, तब उन्होंने सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता की नई राह दिखाने का साहसिक काम किया। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून व्यवस्था जैसे अनेक क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम किया है।


आज जब वे फिर से राष्ट्रीय मंच पर अपनी नई भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका अनुभव, उनकी दूरदृष्टि और बिहार के प्रति उनका समर्पण देश को भी नई दिशा देने का काम करे। बिहार की माटी का यह सपूत जहां भी रहे, बिहार का मान और स्वाभिमान हमेशा ऊँचा रहे”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता