ब्रेकिंग
रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा

4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

Bihar Education News: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी 4 नवंबर को शिक्षा विभाग की अहम बैठक करेंगे। इसमें शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग, वेतन विसंगति और सक्षमता-5 की काउंसलिंग पर चर्चा होगी।

Bihar Education News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के शिक्षा विभाग में 4 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) केसी अनिल समेत सभी निदेशक मौजूद रहेंगे।




शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर होगी चर्चा

बैठक के एजेंडे में शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का मुद्दा प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा शिक्षकों की वेतन विसंगतियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। लंबे समय से शिक्षकों से जुड़े इन मुद्दों को लेकर विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है।




सक्षमता-5 की काउंसलिंग की होगी समीक्षा

शिक्षा मंत्री की इस बैठक में सक्षमता-5 की काउंसलिंग की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के कुल 29 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तृत चर्चा होगी।




DEO और DPO के कामकाज की भी होगी समीक्षा

बैठक में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता