ब्रेकिंग
अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया

पूर्व मंत्री स्व. महावीर चौधरी की 98वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई, राज्यपाल और नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर राज्यपाल सैयद अता हसनैन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ।

बिहार न्यूज
महावीर चौधरी की 98वीं जयंती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के पिता एवं बिहार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय महावीर चौधरी की 98वीं जयंती समारोह पूर्वक श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।


इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री सैयद अता हसनैन जी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं केंद्रीय मंत्री लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने स्व. महावीर चौधरी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


जयंती समारोह के अवसर पर एक भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक डॉ. मुजतबा हुसैन एवं अमित कुमार आमी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना दिया।


इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, राम कृपाल यादव, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, संजय सिंह, संजय पासवान, समस्तीपुर की सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी, विधायक रणधीर सिंह, मुरारी प्रसाद गौतम, राधा चरण सेठ, श्री विशाल कुमार, संजीव चौरसिया, जयंत राज, विनय कुमार, मनोरमा देवी, अरुण मांझी, ऋतुराज कुमार, रूहेल रंजन, पप्पू कुशवाहा, मंजरिक मृणाल, भरत बिंद शामिल हुए। 


पूर्व मंत्री श्री अभिराम शर्मा, श्री अनिल कुमार, श्री सुमित कुमार सिंह, पूर्व विधायक ई सुनील कुमार, पवन जयसवाल, हरिभूषण ठाकुर बचौल, विधान पार्षद ललन सर्राफ, तरुण चौधरी, श्री अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्री राजू यादव, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य मनोज कुमार, महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो अप्सरा मिश्रा, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अमरदीप, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री सैयद सलमान हुसैन, श्री रंजीत कुमार झा सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों एवं शुभचिंतकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


स्व. महावीर चौधरी जी का सार्वजनिक जीवन, समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्श सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी स्मृतियां और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।पूर्व मंत्री स्व. महावीर चौधरी की 98वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई, राज्यपाल और नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि पूर्व मंत्री स्व. महावीर चौधरी की 98वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई, राज्यपाल और नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री स्व. महावीर चौधरी की 98वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई, राज्यपाल और नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

टैग्स