ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Librarian Exam 2026: बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। बिहार बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर...

बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में विद्यालय लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी 2 नवंबर से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने आवेदन में दर्ज गलतियों को सुधारने के लिए 5 नवंबर 2026 तक का समय दिया है.


बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है, वे अपनी User ID और Password की मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर डमी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को इसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच करनी होगी, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.


नाम, जन्मतिथि और फोटो समेत इन जानकारियों को जांचें

डमी एडमिट कार्ड जारी करने का उद्देश्य अभ्यर्थियों को आवेदन में दर्ज विवरण की जांच करने और गलती मिलने पर उसे सुधारने का मौका देना है. कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर और आरक्षित श्रेणी से जुड़ी जानकारी अच्छी तरह जांच लें.


अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती मिलती है, तो उसे 5 नवंबर तक ऑनलाइन ठीक कराया जा सकता है. तय समय के भीतर सुधार नहीं कराने पर बाद में परेशानी हो सकती है.


ऐसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड और सुधारें गलतियां

  • 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें.
  • 3. अपनी User ID और Password दर्ज कर लॉगिन करें.
  • 4. विद्यालय लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के डमी एडमिट कार्ड का विकल्प चुनें.
  • 5. अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
  • 6. नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जानकारियों की जांच करें.
  • 7. किसी तरह की गलती मिलने पर करेक्शन के विकल्प पर जाकर जरूरी बदलाव करें.
  • 8. सभी जानकारियां ठीक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और अपडेटेड रिकॉर्ड सुरक्षित रख लें.


5 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा सुधार का मौका

बिहार बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार के लिए 5 नवंबर 2026 अंतिम तारीख निर्धारित की है. इसके बाद गलतियों में सुधार से जुड़े दावों पर विचार नहीं किया जाएगा. वहीं, आरक्षित श्रेणी में बदलाव के कारण अगर अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देना पड़ता है, तो उसे भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करना होगा.


अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी जानकारियों की जांच कर जरूरी सुधार समय रहते पूरा कर लें.