ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी: बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार मेला, 10वीं से लेकर तकनीकी योग्यता वालों को मिलेगा मौका

बिहार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 2 से 6 नवंबर 2026 तक पटना समेत नौ जिलों में नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

Bihar Job Fair 2026
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। राज्य के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 2 से 6 नवंबर 2026 तक नौ जिलों में जिलास्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय की संयुक्त पहल पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।




इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थी शामिल होकर नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। विभाग ने मेले के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।




नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के आधिकारिक पोर्टल detjob.bihar.gov.in  पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। हालांकि, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर भी निबंधन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।




मेले में भाग लेने वाले नियोजकों यानी निजी कंपनियों के लिए भी उक्त पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचें।




किस जिले में किस दिन लगेगा रोजगार मेला?

2 नवंबर 2026 - बक्सर और गोपालगंज

3 नवंबर 2026 - जहानाबाद और सारण (छपरा)

4 नवंबर 2026 - सीवान और कैमूर (भभुआ)

5 नवंबर 2026 - नालंदा

6 नवंबर 2026 - अररिया और पटना




नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला-2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग के टोल फ्री नंबर 18002965656 पर संपर्क कर सकते हैं। यह मेला बिहार के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने और करियर से जुड़ा मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता