ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

बिहार के युवाओं को AI, कंप्यूटर और अंग्रेजी की ट्रेनिंग देगी सरकार, डिजिटल मित्र स्कीम से 5 साल में 12 लाख युवा होंगे ट्रेंड

Bihar News: बिहार सरकार कुशल युवा कार्यक्रम के तहत डिजिटल मित्र स्कीम शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके जरिए युवाओं को कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल स्किल और अंग्रेजी संवाद का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कुशल युवा कार्यक्रम के तहत डिजिटल मित्र स्कीम शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को डिजिटल कौशल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर और अंग्रेजी में संवाद करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों के लिए दक्ष बनाना है।




इसके लिए सरकार कुशल युवा कार्यक्रम के तहत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के मौजूदा पैटर्न में बदलाव करने जा रही है। राज्य के सभी 871 कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करें। इसके तहत उन्हें नौकरी के इंटरव्यू में शामिल होने का तरीका सिखाने, अंग्रेजी में बातचीत करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।





योजना के पहले चरण में सभी 871 कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के संचालकों को एक-एक डिजिटल मित्र केंद्र आवंटित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में वैसे संचालकों को एक-एक अतिरिक्त केंद्र देने की व्यवस्था की जा रही है, जो पहले से दो या दो से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन कर रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।





युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर ने डिजिटल मित्र केंद्रों के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित और दक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत युवाओं में इंटरव्यू का सामना करने के लिए आत्मविश्वास विकसित करने, अंग्रेजी भाषा में संवाद करने की क्षमता बढ़ाने और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।





डिजिटल मित्र स्कीम के तहत युवाओं को कंप्यूटर, डिजिटल टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें कार्यस्थल पर जरूरी कौशल और व्यावहारिक दक्षताओं का प्रशिक्षण भी मिलेगा, ताकि वे नौकरी मिलने के बाद अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकें।





बिहार सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य के 12 लाख युवाओं को डिजिटल मित्र के रूप में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। इसमें चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 2 लाख 67 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना है। सरकार की इस पहल से युवाओं को डिजिटल तकनीक, AI और अंग्रेजी संवाद में दक्ष बनाने के साथ रोजगार के लिए तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। इससे राज्य के युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता