ब्रेकिंग
अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया

नेपाल में जेल ब्रेक और बम विस्फोट के बाद भारतीय सीमा पर अलर्ट, SSB और पुलिस बढ़ाई सतर्कता

Bihar News: नेपाल में जेल ब्रेक और संदिग्ध बम विस्फोट की घटनाओं के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डोल्पा जेल से आठ कैदी फरार हो गए हैं। इसके बाद बिहार से सटी सीमा पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नेपाल के डोल्पा जिले में सुरंग खोदकर आठ कैदी जेल से फरार हो गए हैं। फरार कैदियों में दुष्कर्म के पांच दोषी भी शामिल हैं। वहीं, जोगबनी सीमा से महज आधा किलोमीटर दूर विराटनगर में संदिग्ध बम विस्फोट हुआ है, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। 




रक्सौल डीएसपी मनीष कुमार आनंद ने बताया कि एसएसबी और स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। नेपाल में एक के बाद एक सामने आ रही घटनाओं ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पहली घटना नेपाल के डोल्पा जिले की है, जहां दुनै स्थित जिला कारागार से आठ कैदी सुरंग बनाकर फरार हो गए। 




जानकारी के मुताबिक, कैदियों ने जेल के भीतर करीब 4 मीटर 63 सेंटीमीटर लंबी सुरंग खोदी और बैरक के फर्श से बाहरी दीवार तक रास्ता बनाकर फरार हो गए। फरार कैदियों में दुष्कर्म के पांच दोषी शामिल हैं। इनके अलावा चोरी के एक मामले में सजायाफ्ता कैदी और चोरी के आरोप में न्यायिक हिरासत में रखे गए दो विचाराधीन कैदी भी फरार हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डोल्पा पुलिस सक्रिय हो गई। डीएसपी अनिलराज गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फरार कैदियों की तलाश की जा रही है।




दूसरी घटना बिहार के अररिया जिले से सटी जोगबनी सीमा के पास नेपाल के विराटनगर की है। यहां वार्ड संख्या 15 में जूट मिल के पीछे कचरे की सफाई के दौरान संदिग्ध विस्फोट हुआ। हादसे में 40 वर्षीय नजवा खातून और उनके 65 वर्षीय ससुर हैदर अली घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, घायलों की हालत स्थिर है।




विस्फोट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी अनुसंधान और श्वान दस्ते की मदद से विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इन घटनाओं के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। 




रक्सौल डीएसपी मनीष कुमार आनंद ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी और स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखा जा रहा है। फिलहाल दोनों घटनाओं की जांच जारी है। हालांकि, जेल से कैदियों के फरार होने और विराटनगर में हुए विस्फोट के बीच किसी तरह का संबंध सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता