ब्रेकिंग
पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?

रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या

रांची के टाटीसिलवे में घरेलू विवाद में पति सावन बिरहोर ने पत्नी ममता देवी और सास सोनिया देवी की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। शादी को महज एक महीना हुआ था। वारदात के बाद आरोपी ने साले को फोन किया।

झारखंड न्यूज
वारदात के बाद साले को किया था फोन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में घरेलू विवाद में दोहरी हत्या का मामला सामने आया है। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई।


 हैरानी की बात यह है कि आरोपी की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद अपने साले को फोन कर दोनों को अस्पताल ले जाने की सूचना दी।


पति-पत्नी के विवाद में सास ने किया बीच-बचाव, दोनों पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, अनगड़ा निवासी सावन बिरहोर अपनी ससुराल पुराना चतरा गांव पहुंचा था। सुबह करीब 9 बजे किसी बात को लेकर उसका पत्नी ममता देवी से विवाद हो गया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची सास सोनिया देवी पर भी उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


खुद साले को फोन कर अस्पताल ले जाने को कहा

वारदात के बाद सावन ने अपने साले पवन महली को फोन किया और मां-बेटी को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। पवन जब घर पहुंचा तो दोनों महिलाएं खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। उसने पड़ोसियों की मदद से दोनों को स्थानीय स्वर्णरेखा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। हालांकि, शनिवार देर रात इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

रिम्स से सूचना मिलने के बाद टाटीसिलवे थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतकाओं के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं। मृतका के भाई पवन महली ने आरोपी सावन बिरहोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।


बताया जा रहा है कि सावन ओडिशा की एक निजी कंपनी में काम करता है। उसके पिता नकुल महली पेटी ठेकेदार हैं और मकान निर्माण के काम के सिलसिले में साइट पर रहते हैं। घर में पवन अपनी मां सोनिया देवी के साथ रहता था। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चा है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।