ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, 3 लाख कैश और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद; तीन गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 3 लाख रुपये, तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार समेत कुल नौ मोबाइल बरामद किए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 3 लाख रुपये, तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद की है।




पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर शर्मा बाजार इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी के घर के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार की तलाशी लेने पर तीन लूटे गए मोबाइल फोन और तीन लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं, फरार आरोपी के घर से दो अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।




गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय कुमार, रवि कुमार और दिनेश कुमार के रूप में हुई है। इनमें दो आरोपी शर्मा बाजार के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी बाराचट्टी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार, तीन लाख रुपये, तीन लूटे गए मोबाइल फोन और छह अन्य मोबाइल फोन सहित कुल नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।




पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मगध विश्वविद्यालय थाना में वर्ष 2025 में मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गया पुलिस की इस कार्रवाई से लूटकांड में शामिल आरोपियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता