Bihar Crime News: सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के नुरनगंज में आपसी रंजिश में फायरिंग हुई है। गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई है। घायल कन्हैया कुमार को इलाज के लिए सासाराम की एक निजी अस्पताल में भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में प्रिंस सोनी नामक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुए इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दशक फैल गई है।
सूचना मिलते ही सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं तथा छानबीन शुरू कर दिए। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पूरे मोहल्ले में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
एसडीपीओ का कहना है कि किसी विवाद को लेकर यहां वारदात हुई है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।





