ब्रेकिंग
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा

मां के अवैध प्रेम संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की करवा दी हत्या

Bihar Love Affair Case: बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां पर ही अपने 14 साल के बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आखिर एक मां अपने...

मां के अवैध प्रेम संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की करवा दी हत्या
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Love Affair Case: बिहार के भोजपुर जिले से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपने प्रेम संबंध में बाधा बन रहे 14 साल के बेटे की ही हत्या करवा दी. बेटा अपनी मां के अवैध संबंधों का विरोध करता था. इसी बात से नाराज होकर मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी समेत अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.


मामला भोजपुर जिले के आरा अंतर्गत तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव का है. मृतक की पहचान सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू के 14 वर्षीय पुत्र मोहित राज के रूप में हुई है. वह आठवीं कक्षा का छात्र था. मंगलवार की रात उसकी पीटकर हत्या कर दी गई थी. बुधवार की सुबह उसका शव करथ गांव स्थित बिरहर करहा के पास बरामद हुआ था.


पुलिस की जांच में सामने आया कि मोहित राज की मां मानती देवी का गांव के ही संतोष कुमार सिंह के साथ कथित अवैध संबंध था. मोहित को इस रिश्ते की जानकारी थी और वह इसका विरोध करता था. इसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था.


पुलिस के अनुसार, मोहित को अपने प्रेम संबंध में बाधा मानते हुए मानती देवी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोप है कि उसने अपने प्रेमी संतोष कुमार सिंह के साथ मिलकर बेटे की हत्या की योजना बनाई. इसके बाद संतोष ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मोहित की हत्या कर दी.


घटना के बाद मृतक के पिता सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मां के प्रेम संबंध और हत्या की साजिश से जुड़े अहम सुराग मिले.


जांच में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने मानती देवी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की है. पुलिस अब उसके प्रेमी संतोष कुमार सिंह और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


पीरो एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर की शाम मोहित राज करथ गांव स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था. उसके पिता के अनुसार, मोहित ने एटीएम से 6 हजार रुपये निकाले थे और घर लौट रहा था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई.


बुधवार सुबह उसका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान हत्या के पीछे मां के कथित प्रेम संबंध और बेटे द्वारा किए जा रहे विरोध को मुख्य वजह पाया है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.