ब्रेकिंग
अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

तनिष्क शोरूम में 17 लाख की चोरी का खुलासा, फेक पेमेंट दिखाकर सोना उड़ाने वाला कैशियर गिरफ्तार

बिहार के हाजीपुर में तनिष्क शोरूम से 17 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। शोरूम के कैशियर मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने फेक पेमेंट अपडेट दिखाकर बिना भुगतान के सोने के आभूषण गायब कर दिए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में तनिष्क शोरूम से 17 लाख के सोने के आभूषण चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शोरूम के ही कैशियर मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है, जिसने फेक पेमेंट अपडेट कर सोने के आभूषण गायब कर दिए थे। चोरी का पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है। 




दरअसल, पूरा मामला हाजीपुर के प्रतिष्ठित तनिष्क शोरूम का है। शोरूम प्रबंधन को स्टॉक मिलान के दौरान 17 लाख रुपये के आभूषण कम मिले। जब CCTV और पेमेंट रिकॉर्ड खंगाले गए तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शोरूम में कैशियर के पद पर काम करने वाले मोहम्मद इरफान ने सिस्टम में फेक पेमेंट अपडेट दिखाया था। पेमेंट सक्सेस दिखाकर उसने ग्राहक को बिना पैसे लिए ही सोने के आभूषण दे दिए थे, जबकि असल में वो आभूषण उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर गायब कर दिए थे।




मामले की शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। SDPO सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कैशियर मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सोनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए 17 लाख के सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।




SDPO सदर-1 सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी इरफान शातिर तरीके से कई दिनों से इस तरह की हेराफेरी की योजना बना रहा था। उसने पेमेंट गेटवे में फर्जी एंट्री कर मैनेजमेंट को गुमराह किया। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में उसका एक अन्य सहयोगी भी शामिल है जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।




फिलहाल गिरफ्तार कैशियर से पूछताछ जारी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसके फरार सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तनिष्क जैसी बड़ी कंपनी में अंदर के ही कर्मचारी द्वारा इस तरह की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता