ब्रेकिंग
Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंंद: BJP नेता पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और कठघरवा पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही SDPO चंदन कुमार ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और कठघरवा पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में राजेश सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।




घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ चंदन कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, अब तक हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे। 




सभी ने घायल राजेश सहनी का हालचाल जाना और हमले की कड़ी निंदा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।




वहीं, सदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हमले के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता