ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन?

Bihar Politics: बिहार के मंत्री एवं HAM प्रमुख संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव–2026 में नामांकन का स्वागत किया और उनके अनुभव, सुशासन व महिलाओं और वंचितों के सशक्तिकरण की पहल की सराहना की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव–2026 हेतु जद(यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने और नामांकन दाखिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


डॉ. सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बेदाग छवि, सुशासन और जनकल्याणकारी सोच के माध्यम से बिहार की राजनीति को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण, दलितों और वंचित वर्गों के चतुर्दिक विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक पहलें की गईं, जिनसे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में आने का अवसर मिला है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संतुलित दृष्टिकोण और जनहित के प्रति समर्पण राज्यसभा में भी देश के नीति-निर्माण को नई दिशा देगा। उनके नेतृत्व से बिहार की आकांक्षाओं और समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर और अधिक मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।


डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव, सादगीपूर्ण सार्वजनिक जीवन और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता राज्यसभा की गरिमा को और सुदृढ़ करेगी तथा देशहित में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता