ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

PM मोदी पर कुछ इस अंदाज में तंज कसा पप्पू यादव ने, गाना गाकर बोले- छठा-सातवां प्यार है, आयी बहार है ...

SAMASTIPUR : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक ) के अध्यक्ष पप्पू यादव एक बार फिर सीएए-एनआरसी और एनपीआर को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे हैं। जिले के ताजपुर में उन्होनें बिल्कुल अलग ही अंदा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAMASTIPUR : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक ) के अध्यक्ष पप्पू यादव एक बार फिर सीएए-एनआरसी और एनपीआर को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे हैं। जिले के ताजपुर में उन्होनें बिल्कुल अलग ही अंदाज में पीएम मोदी को घेरा। पप्पू यादव ने गाना गाकर जहां लोगों का दिल जीता तो वहीं सरकार को भी निशाने पर लिया।


पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए मोहब्बत के तराने गुनगुनाएं।   उन्होनें 'पहला-पहला प्यार है आयी बहार है, आजा मोरे बालमा तेरा इंतजार है गाने के तर्ज पर गाया मोदी जी छठां सातवां प्यार है, आ जा मोरे बालमा, नमवां भी तैयार है ... । पप्पू यादव ने कहा कि आप क्या जाने मोदी जी मोहब्बत क्या चीज है। आप तो नफरत की भाषा जानते हैं। इसके साथ ही पप्पू यादव ने पूरा पिटारा खोल दिया है और मोदी सरकार की खूब फजीहत करायी।


पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पहचान के लिए आधार कार्ड बनाया गया था। यदि आधार कार्ड हमारी पहचान नहीं है, नरेंद्र मोदी भी भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं। पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी के ज्यादातर नेताओं की रिश्तेदारी मुसलमानों के साथ है। क्योंकि ज्यादातर लोगों की शादी मुसलमानों के घर हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी की नहीं अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी की लड़ाई  लड़ रही है। उन्होनें कहा कि एनआरसी एक काला कानून है। रामायण को लिखने वाले वाल्मीकि भी एक दलित ही थे। पप्पू यादव ने कहा कि इस देश में 26 करोड़ से ज्यादा मुस्लमान हैं। वे सभी हिंदुस्तान से मोहब्बत करते हैं।



टैग्स