ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल

बिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगा

Bihar News: बिहार सरकार ने वाहन मालिकों और नए वाहन खरीदने वालों से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में मोटर वाहन टैक्स की दरों में बदलाव को मंजूरी दी गई है, जिसका असर बाइक, स्कूटी और ऑटो खरीदने वालों पर पड़ेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद.

बिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अब दोपहिया और तीनपहिया वाहन खरीदना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा. राज्य सरकार ने मोटर वाहन कर की दरों में संशोधन करने का बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 30 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई, जिनमें मोटरवाहन करारोपण अधिनियम, 1994 के तहत वाहनों पर लगने वाले कर में संशोधन भी शामिल है. इस फैसले का सीधा असर नए वाहन खरीदने वाले लाखों लोगों पर पड़ेगा.


कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, दोपहिया वाहनों पर वर्तमान एकमुश्त मोटर वाहन कर में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. वहीं एकमुश्त कर देने वाले तीनपहिया वाहनों पर 1,000 रुपये अतिरिक्त मोटर वाहन कर देना होगा. इसके अलावा व्यापार (ट्रेड) कर की मौजूदा दर को चार गुना तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है. नई कर व्यवस्था लागू होने के बाद बाइक, स्कूटी, ई-स्कूटर, ऑटो और अन्य तीनपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों को पहले से अधिक टैक्स चुकाना होगा.


राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिहार मोटरवाहन करारोपण अधिनियम, 1994 के तहत वाहनों के निबंधन के समय मोटर वाहन कर वसूला जाता है. सरकार समय-समय पर इस कर में संशोधन करती रही है, लेकिन लंबे समय से इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था. परिवहन विभाग का कहना है कि बदलती आर्थिक परिस्थितियों, महंगाई और परिवहन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कर का पुनर्निर्धारण आवश्यक हो गया था.