ब्रेकिंग
बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन

बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात

Anant Singh: बेटी शिवांगी की शादी के बाद अनंत सिंह मीडिया के सामने आए। उन्होंने शादी में उमड़ी भीड़, 7 लाख लोगों के लिए खाने की व्यवस्था और बेटी की विदाई पर बात की। इस दौरान उन्होंने सरेंडर से लेकर आगे की रणनीति भी बताई।

Anant Singh
Mukesh Srivastava
6 मिनट

Anant Singh: बेटी शिवांगी की शादी के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर मीडिया के सामने आए। उन्होंने शादी में शामिल हुए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता उनके लिए भगवान के समान है। शादी में उमड़ी भीड़, खाने-पीने की व्यवस्था, बेटी की विदाई, अपने ऊपर चल रहे मुकदमों, राजनीतिक भविष्य और कोर्ट में सरेंडर करने को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।



कोई मिठाई खाने नहीं आया था

अनंत सिंह ने कहा कि बेटी की शादी में जिन लोगों को उन्होंने मोबाइल पर निमंत्रण दिया था, वे सभी लोग पहुंचे। कुछ लोग कह रहे हैं कि लोग मिठाई खाने आए थे, लेकिन कोई दो मिठाई खाने के लिए नहीं आता है। सभी लोग प्रेम और भावना के साथ आए थे। उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए मालिक और भगवान के समान है।



उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे तक खाना खिलाने की व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। खाना परोसने वाले कर्मचारी थक गए थे, जिसके कारण कुछ लोगों को परेशानी हुई। कई लोग खुद खाना निकालकर खाने लगे। उन्होंने सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो भी लोग शादी में पहुंचे, वे उनके लिए बेहद खास हैं।



7 लाख लोगों के लिए खाने की व्यवस्था का दावा

शादी में भीड़ को लेकर अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्होंने करीब सात लाख लोगों के लिए खाने की व्यवस्था कराई थी। शुरुआत में चार लाख लोगों के हिसाब से खाना बनवाया गया था। बाद में भीड़ अधिक होने पर डेयरी से चार लाख और लोगों के लिए दूध मंगवाया गया।



उनके मुताबिक, अतिरिक्त मंगाए गए दूध से करीब तीन लाख लोगों के लिए मिठाई तैयार की गई, जबकि एक लाख लोगों का दूध बच गया, जिसे वापस डेयरी भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि खाना सभी मेहमानों के लिए बनवाया गया था, लेकिन भीड़ इतनी अधिक हो गई कि खाना बांटने वाले कर्मचारी थक गए और कुछ लोगों को परेशानी हुई।



शादी की चर्चा विदेशों तक पहुंचने पर जताई खुशी

अनंत सिंह ने कहा कि उनकी बेटी की शादी की चर्चा विदेशों में भी हो रही है। यह सुनकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि शादी में आने वाले सभी लोगों का वे दिल से आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं कि जनता का आशीर्वाद आगे भी मिलता रहेगा।



बेटी की विदाई पर भावुक हुए आनंद सिंह

बेटी शिवांगी की विदाई को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि शादी की सभी रस्में पूरी हो गई हैं और वे बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की विदाई की परंपरा सभी जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद हर कोई भावुक हो जाता है। वे भी बेटी की विदाई के समय भावुक हो गए थे।



4 दिसंबर को पटना कोर्ट में करेंगे सरेंडर

अनंत सिंह ने कहा कि उनके ऊपर जितने भी मुकदमे हैं, उनमें उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए जल्द बाहर आने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर को पटना कोर्ट में सरेंडर करेंगे। कोर्ट में उन्होंने यह भी कहा है कि अगर जेल जाने के बाद पेशी की तारीख आती है तो वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पेशी कराई जाए। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद वे फिर से जनता के बीच जाएंगे और लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जेल से लौटने के बाद ही आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे।



पटना का फ्लैट खाली कर वापस लौटे

मोकामा विधायक ने बताया कि पटना में अब वे अपने फ्लैट में नहीं रहेंगे। फ्लैट खाली करने का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने अपना सामान और घोड़ा लेकर वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पहले उनका फ्लैट खुला रहता था और लोग उनसे मिलने आते थे, लेकिन अब फ्लैट खाली कर दिया है।



जेडीयू में वापसी नहीं करेंगे आनंद सिंह

राजनीतिक भविष्य को लेकर अनंत सिंह ने स्पष्ट कहा कि वे अब जेडीयू में वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया तो वे वापस क्यों जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे विधायक का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि अगर भविष्य में चुनाव लड़ने की स्थिति बनी तो वे विधानसभा के बजाय संसद का चुनाव लड़ सकते हैं।


अपने बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे बेटे से बात करेंगे। अगर बेटा चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे भी कानूनी मामलों और जेल जाने जैसी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा।



नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले अनंत सिंह?

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें अपने साथ हुई घटनाओं की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कई बातें याद नहीं रहती हैं और तस्वीर दिखाने के बाद ही वे लोगों को पहचान पाते हैं।



आनंद मोहन पर भी दिया बयान

आनंद मोहन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार को बदलने के लिए राजनीतिक गतिविधियां होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कुछ गलतियां नहीं होंगी, तब तक जनता के बीच सरकार बदलने की बात नहीं उठती। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री और संतरी से लेकर अपने बेटे के मामले में भी लोग अपनी बात रखते हैं।



घुड़दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल नहीं हो पाया

घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि शादी के दिन भीड़ बहुत ज्यादा हो गई थी। इस वजह से प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि आगे जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा तो प्रतियोगिता दोबारा कराई जा सकती है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता