ब्रेकिंग
सरेंडर करने से पहले पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने पर क्या बोले?✦पटना से रवाना होने से पहले पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, बाप-बेटी की बातचीत का वीडियो आया सामने✦नाबालिग से दरिंदगी के मामले में दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦बिहार पुलिस के सिपाही की कितनी अवैध कमाई: जानकर होश उड़ जाएंगे, कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया✦पटना हाईकोर्ट के पास जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बदला रहेगा रास्ता✦सरेंडर करने से पहले पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने पर क्या बोले?✦पटना से रवाना होने से पहले पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, बाप-बेटी की बातचीत का वीडियो आया सामने✦नाबालिग से दरिंदगी के मामले में दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦बिहार पुलिस के सिपाही की कितनी अवैध कमाई: जानकर होश उड़ जाएंगे, कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया✦पटना हाईकोर्ट के पास जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बदला रहेगा रास्ता

'आनंद मोहन का जेल जाना तय, अनंत सिंह तो फाइटर आदमी', रिहाई रद्द होने पर बोले गोपाल मंडल

पूर्व सांसद आनंद मोहन और मोकामा विधायक अनंत सिंह की जेल वापसी को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। पूर्व JDU विधायक गोपाल मंडल ने आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने को नियमानुसार बताया, जबकि अनंत सिंह को फाइटर आदमी करार दिया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पूर्व सांसद आनंद मोहन और मोकामा विदायक अनंत सिंह के जेल वापसी को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। एक तरफ जहां समर्थक सवाल उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इसे कोर्ट का फैसला माना जा रहा है। जेडीयू के पूर्व विदायक गोपाल मंडल ने अपने खास अंदाज में इस मुद्दे पर जवाब दिया है। गोपाल मंडल ने जहां अनंत सिंह को फाइटर आदमी बताया तो वहीं आनंद मोहन कि रिहाई रद्द होना नियमतः बताया है।



गोपाल मंडल ने कहा कि आनंद मोहन की रिहाई जो रद्द हुई है वह नियमतः कोर्ट के माध्यम से हुआ है। इनका बेल हुआ था लेकिन फिर से बेल कराना होगा। आनंद मोहन का बेल कोई रद्द नहीं कराया है बल्कि कोर्ट ने रद्द किया है। आईएएस का हत्या हुआ था जिसमें ये फंसे हुए थे। आईएएस की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर किया। उसी के आधार पर बेल को रद्द किया गया है। आनंद मोहन का जेल जाना तय है। नीतीश कुमार का देन था, जिन्होंने नियम कानून बदलकर उन्हें बाहर निकाला। लेकिन आईएएस लोग लगे हुए थे, उनकी पत्नी को चंदा देकर सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कराया गया।



वहीं अनंत सिंह की बेल रद्द होने के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि अनंत सिंह जेल नहीं जाएंगे? उनका तो बेल हुए था न, फिर से बेल कराएंगे। अनंत सिंह तो फाइटर आदमी हैं, वो जेल जाने से डरते नहीं हैं। हमलोग का क्या नियम था, एक पैर इधर, एक पैर उधर। कानून की व्यवस्था है और उसी के तहत सबकुछ होता है। उन्होंने अनंत सिंह की विधायकी खत्म होने के सवाल पर कहा कि उनकी विधायकी कौन खत्म करा देगा। विधायक कवनो सरकार ने बनाया था, विधायक तो पब्लिक ने बनाया था, खत्म कैसे हो जाएगा।



वहीं खुद के अगले राजनीतिक कदम के सवाल पर कहा कि अभी खुला आसमान में हम तैर रहे हैं, जाएंगे कहां? हमको तो पूरा हिन्दुस्तान जानता है, जहां से चाहेंगे चुनाव जीत जाएंगे। कांग्रेस में तो हम अपने लड़का को भेज दिए, हम नहीं गए हम इंतजार कर रहे है। जेडीयू में जाने के सवाल पर कहा कि कभी जेडीयू में नहीं जाएंगे, एकदम नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार क्या हमारे आका हैं?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता