ब्रेकिंग
सरेंडर करने से पहले पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने पर क्या बोले?✦पटना से रवाना होने से पहले पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, बाप-बेटी की बातचीत का वीडियो आया सामने✦नाबालिग से दरिंदगी के मामले में दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦बिहार पुलिस के सिपाही की कितनी अवैध कमाई: जानकर होश उड़ जाएंगे, कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया✦पटना हाईकोर्ट के पास जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बदला रहेगा रास्ता✦सरेंडर करने से पहले पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने पर क्या बोले?✦पटना से रवाना होने से पहले पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, बाप-बेटी की बातचीत का वीडियो आया सामने✦नाबालिग से दरिंदगी के मामले में दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦बिहार पुलिस के सिपाही की कितनी अवैध कमाई: जानकर होश उड़ जाएंगे, कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया✦पटना हाईकोर्ट के पास जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बदला रहेगा रास्ता

सरेंडर करने से पहले पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने पर क्या बोले?

Anand Mohan: सरेंडर से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन अपने पैतृक गांव सहरसा के पंचगछिया पहुंचे, जहां समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। आनंद मोहन ने जी. कृष्णैया हत्याकांड में खुद को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Anand Mohan: पूर्व सांसद आनंद मोहन सरेंडर करने से पहले अपने पैतृक गांव सहरसा के पंचगछिया पहुंचे। उनके गांव पहुंचते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने 'जेल का फाटक टूटेगा, आनंद मोहन छूटेगा' के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आनंद मोहन ने अपनी नाराजगी जाहिर की और पूरे मामले में अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया।



आनंद मोहन ने कहा कि शुरुआत से ही उन्हें इस मामले में निशाना बनाया गया है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमे में कई गंभीर गड़बड़ियां हुईं, लेकिन किसी ने भी उन पर ध्यान नहीं दिया और न ही उनका पक्ष ठीक से सुना गया। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला आया है, मैं पूरी विनम्रता और शालीनता से इसे स्वीकार करता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि हमारे पक्ष को शुरू से ही नजरअंदाज किया जाता रहा है।



तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड का जिक्र करते हुए आनंद मोहन ने दावा किया कि उन्हें इस मुकदमे में साजिश के तहत फंसाया गया। उन्होंने घटना के समय और अपनी गिरफ्तारी को लेकर कई सवाल उठाए। आनंद मोहन के मुताबिक, एफआईआर में घटना का समय दोपहर 3 बजकर 15 मिनट दर्ज है, जबकि उनकी गिरफ्तारी घटनास्थल से करीब 67 किलोमीटर दूर हाजीपुर के एक रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर हुई थी।



उन्होंने सवाल उठाया कि महज 12 मिनट 30 सेकंड में 67 किलोमीटर की दूरी कैसे तय की जा सकती है? उस समय सड़कें भी खराब थीं और जगह-जगह गड्ढे थे। उन्होंने कहा कि इतनी दूरी हेलीकॉप्टर से भी तय करना मुश्किल था, क्योंकि हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने और उतरने में ही करीब 10 मिनट लग जाते हैं।



आनंद मोहन ने घटना के दिन तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर करीब 115 सशस्त्र जवान मौजूद थे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर पूर्वी और पश्चिमी के दो एसडीओ, दो डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर भी वहां तैनात थे।



उन्होंने कहा कि डीएम के साथ पहले से ही बॉडीगार्ड और चालक मौजूद थे। इसके बावजूद घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठते हैं। आनंद मोहन ने कहा कि इस मामले में करीब साढ़े तीन हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि भीड़ ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जी. कृष्णैया की हत्या कर दी थी। वहीं, 37 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।



उन्होंने सवाल उठाया कि जब घटनास्थल पर इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, तो वहां से एक भी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? सरेंडर से पहले आनंद मोहन ने एक बार फिर पूरे मामले को अपने खिलाफ साजिश बताते हुए न्यायिक फैसले को स्वीकार करने की बात कही, लेकिन साथ ही मुकदमे की जांच और घटनाक्रम को लेकर अपनी आपत्तियां भी सामने रखीं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता