ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के सिपाही की कितनी अवैध कमाई: जानकर होश उड़ जाएंगे, कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया✦पटना हाईकोर्ट के पास जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बदला रहेगा रास्ता✦पहले परिसीमन का समर्थन, फिर बयान से पलटे RJD सांसद सुरेंद्र यादव, BJP पर भड़के; कहा- मेरा 32 दांत है, भविष्यवाणी करता हूं कि 2029 में ये समाप्त हो जाएंगे✦बिहार में पुलिस टीम पर हमला... शराब केस के आरोपी को बीच रास्ते छुड़ा ले गए दबंग, हमले में दो सिपाही घायल✦कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत✦बिहार पुलिस के सिपाही की कितनी अवैध कमाई: जानकर होश उड़ जाएंगे, कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया✦पटना हाईकोर्ट के पास जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बदला रहेगा रास्ता✦पहले परिसीमन का समर्थन, फिर बयान से पलटे RJD सांसद सुरेंद्र यादव, BJP पर भड़के; कहा- मेरा 32 दांत है, भविष्यवाणी करता हूं कि 2029 में ये समाप्त हो जाएंगे✦बिहार में पुलिस टीम पर हमला... शराब केस के आरोपी को बीच रास्ते छुड़ा ले गए दबंग, हमले में दो सिपाही घायल✦कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत

बिहार पुलिस के सिपाही की कितनी अवैध कमाई: जानकर होश उड़ जाएंगे, कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया

बिहार में सिपाही शशि भूषण कुमार की आय से अधिक संपत्ति जब्त करने का कोर्ट ने आदेश दिया है। पटना में 2 बैंक्वेट हॉल, बिहार में 13 प्लॉट और बैंक-एलआईसी में 1.45 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर कार्रवाई होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के निगरानी विभाग में तैनात एक अदना सिपाही कितने की अवैध संपत्ति अर्जित कर सकता है? पूरा हिसाब जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। राजधानी पटना में चार प्लॉट, दो बैंक्वेट हॉल, जहानाबाद में 6 जगह पर जमीन समेत कुल 13 प्लॉट। एलआईसी समेत कई बैंकों में करोड़ों रुपए का निवेश। सिपाही की काली कमाई का पूरा ब्यौरा सामने आने के बाद सरकार ने उसकी संपत्ति जब्त करने का फैसला लिया है।



कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया

बिहार में लागू भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कोर्ट ने सिपाही की अकूत संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। निगरानी विभाग में कार्यरत रहे सिपाही शशि भूषण कुमार की आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट ने बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम के तहत उनकी पूरी संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया है। अदालत ने आरोपी को 30 दिनों के भीतर अपनी सारी संपत्ति पटना के जिलाधिकारी (DM) को सौंपने का आदेश दिया है। निर्धारित समय सीमा में संपत्ति नहीं सौंपने पर जिलाधिकारी को खुद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।



पटना से जहानाबाद तक फैली संपत्ति

सिपाही शशि भूषण कुमार की संपत्ति का विवरण सामने आने के बाद मामला काफी गंभीर माना जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उनकी बिहार में कुल 13 प्लॉट की संपत्ति है। इनमें पटना में चार प्लॉट और जहानाबाद में चार प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा पटना में उनके नाम पर दो बैंक्वेट हॉल भी हैं।



जांच के दौरान उनकी संपत्ति और निवेश से जुड़े विभिन्न वित्तीय स्रोतों का भी पता चला। LIC और कई बैंकों में जमा निवेश की तत्कालीन कीमत 1 करोड़ 45 लाख 36 हजार 760 रुपये बताई गई है। अदालत ने इन तमाम संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है।



30 दिनों में संपत्ति DM को सौंपने का निर्देश

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि आरोपी शशि भूषण कुमार को 30 दिनों के भीतर अपनी सभी संपत्तियां पटना के जिलाधिकारी को सौंपनी होंगी। अगर आरोपी निर्धारित समय में संपत्ति नहीं सौंपते हैं, तो डीएम खुद कानून के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।



संपत्ति जब्ती की कार्रवाई बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जाएगी। इस कानून के तहत भ्रष्टाचार के मामलों में आय से अधिक अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।



 2019 में दर्ज हुआ था निगरानी का केस

शशि भूषण कुमार के खिलाफ निगरानी थाना में 25 मार्च 2019 को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 13/2019 दर्ज हुआ था। उस समय शशि भूषण कुमार निगरानी विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। मामले की जांच के दौरान उनकी संपत्ति का विवरण सामने आया और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के आधार पर जब्ती की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।



 2023 में संपत्ति जब्ती के लिए कोर्ट पहुंची थी सरकार

इस मामले में बिहार सरकार वर्ष 2023 में आरोपी की संपत्ति जब्त करने की अनुमति और कार्रवाई के लिए अदालत पहुंची थी। सरकार की ओर से संपत्ति जब्ती की अपील किए जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी। अब अदालत ने आरोपी की पूरी संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है। अदालत के आदेश के बाद अब आरोपी की संपत्ति को कानून के तहत जब्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता