ब्रेकिंग
कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत✦बिहार से दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत: 13 जिलों से नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन; जानिए.. रूट और किराया?✦Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...✦RJD सांसद ने सरकार का कर दिया समर्थन, परिसीमन बिल को बताया आज के लिए जरूरी; अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?✦Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच✦कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत✦बिहार से दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत: 13 जिलों से नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन; जानिए.. रूट और किराया?✦Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...✦RJD सांसद ने सरकार का कर दिया समर्थन, परिसीमन बिल को बताया आज के लिए जरूरी; अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?✦Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच

कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत

Yash Maheshwari FIR: बिहार की महिलाओं और छठ महापर्व को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन यश माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पटना में उनके खिलाफ एक और FIR दर्ज कराई गई है। इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रवक्ता..

कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत
Ramakant kumar
3 मिनट

Yash Maheshwari FIR: बिहार की महिलाओं और छठ महापर्व की परंपरा को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ पटना में एक और प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रवक्ता सोनम पासवान ने गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने महिलाओं के सम्मान और गरिमा के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सरकार से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


सोनम पासवान ने यश माहेश्वरी के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिहार की महिलाओं और उनकी संस्कृति को लेकर जिस तरह की अभद्र टिप्पणी की गई है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि इस बयान से बिहार की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में स्पष्ट संदेश जाए.


न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

LJP(R) प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं के मान-सम्मान और उनकी संस्कृति की रक्षा करना सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पुरुषों को भी इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए. किसी को भी महिलाओं के सम्मान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है.


उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महिलाओं को न्याय नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगी. सोनम पासवान ने अपनी शिकायत के माध्यम से मांग की है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने वालों पर उचित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त सजा दी जाए.


क्या है यश माहेश्वरी से जुड़ा पूरा विवाद?

दरअसल, स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर यश माहेश्वरी के शो ‘Morally Questionable’ का एक वीडियो 21 नवंबर को उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. इस वीडियो में उन्होंने बिहार की महिलाओं और छठ महापर्व के दौरान विवाहित महिलाओं के नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा को लेकर कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.


वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया. बिहार में भी कई लोगों और संगठनों ने कॉमेडियन के बयान पर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई.


मामला बढ़ने के बाद यश माहेश्वरी ने 24 नवंबर को एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद जताया था. हालांकि, माफी के बाद भी उनके खिलाफ विरोध जारी रहा.


इससे पहले 24 नवंबर को पटना साइबर थाने में भी यश माहेश्वरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. अब गांधी मैदान थाने में LJP(R) प्रवक्ता सोनम पासवान की शिकायत के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. सोनम पासवान ने महिलाओं के सम्मान से जुड़े इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.