ब्रेकिंग
Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच✦Delimitation Bill: मोदी कैबिनेट की बैठक में परिसीमन बिल को मिली मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन पर भी लगी मुहर✦Bihar News: पटना के विकास भवन में निगरानी का बड़ा एक्शन! ₹4 हजार रिश्वत लेते नगर विकास विभाग के अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार✦विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच✦Delimitation Bill: मोदी कैबिनेट की बैठक में परिसीमन बिल को मिली मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन पर भी लगी मुहर✦Bihar News: पटना के विकास भवन में निगरानी का बड़ा एक्शन! ₹4 हजार रिश्वत लेते नगर विकास विभाग के अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार✦विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच

बिहार के सारण में शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट ने मुसीबत खड़ी कर दी। चाय के साथ टोस्ट खाने के बाद एक ही परिवार के 6 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और चक्कर की शिकायत पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव में चिंता बढ़ा दी है। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन चाय के साथ खाया गया ब्रेड टोस्ट परिवार के छह लोगों के लिए मुसीबत बन गया। टोस्ट खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, चक्कर और बेहोशी की शिकायत के बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शुरुआती तौर पर डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।

मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर में शादी-विवाह का माहौल चल रहा है। गुरुवार को परिवार के करीब दस सदस्यों ने चाय के साथ ब्रेड टोस्ट खाया था। शुरुआत में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद छह लोगों की तबीयत खराब होने लगी। शुक्रवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। किसी को उल्टी होने लगी तो किसी को चक्कर आने लगा। कुछ लोगों के बेहोश होने की शिकायत भी सामने आई।

परिजनों के बीच मची अफरातफरी के बाद सभी पीड़ितों को तत्काल मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. वीरेश कुमार की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने शुरुआती लक्षणों को देखते हुए फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। फिलहाल सभी का उपचार किया जा रहा है।

गांव की दुकान से खरीदा गया था टोस्ट

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। जांच के दौरान पता चला कि परिवार के लोगों ने गांव की ही एक दुकान से ब्रेड टोस्ट खरीदा था। इसके बाद पुलिस संबंधित दुकान पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। पुलिस की ओर से दुकान में रखे टोस्ट की बिक्री पर रोक लगाने की बात भी कही गई है, ताकि दूसरे लोग इसका सेवन कर बीमार न पड़ें।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

मामले को गंभीरता से लेते हुए सारण के खाद्य संरक्षा अधिकारी नारायण राम ने भी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि दुकान से ब्रेड टोस्ट का नमूना लेने के लिए संबंधित अधिकारी को भेजा गया है। नमूने की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि टोस्ट की गुणवत्ता खराब थी या लोगों की तबीयत बिगड़ने की कोई दूसरी वजह रही।

फिलहाल इस घटना ने शादी की खुशियों के बीच परिवार की चिंता बढ़ा दी है। जिस घर में मेहमानों की आवाजाही और उत्सव का माहौल था, वहां अचानक अस्पताल और इलाज की भागदौड़ शुरू हो गई। अब सभी की नजर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि आखिर चाय के साथ खाए गए टोस्ट के बाद छह लोगों की तबीयत कैसे बिगड़ी।