ब्रेकिंग
Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच✦Delimitation Bill: मोदी कैबिनेट की बैठक में परिसीमन बिल को मिली मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन पर भी लगी मुहर✦Bihar News: पटना के विकास भवन में निगरानी का बड़ा एक्शन! ₹4 हजार रिश्वत लेते नगर विकास विभाग के अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार✦विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच✦Delimitation Bill: मोदी कैबिनेट की बैठक में परिसीमन बिल को मिली मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन पर भी लगी मुहर✦Bihar News: पटना के विकास भवन में निगरानी का बड़ा एक्शन! ₹4 हजार रिश्वत लेते नगर विकास विभाग के अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार✦विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Delimitation Bill: मोदी कैबिनेट की बैठक में परिसीमन बिल को मिली मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन पर भी लगी मुहर

Delimitation Bill: केंद्र सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने विधेयक में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत..

Delimitation Bill: मोदी कैबिनेट की बैठक में परिसीमन बिल को मिली मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन पर भी लगी मुहर
Ramakant kumar
3 मिनट

Delimitation Bill: केंद्र सरकार की कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलाव को मंजूरी दे दी है. सरकार की योजना के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है. इस फैसले के बाद संसद के विशेष सत्र में विधेयक पेश करने की तैयारी तेज हो गई है.


शुक्रवार को विशेष सत्र को लेकर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. अब सरकार संसद में इस विधेयक को पेश करने की तैयारी में जुट गई है.


इस बिल को लेकर राजनीतिक दलों के बीच समर्थन और विरोध का सिलसिला जारी है. समाजवादी पार्टी ने विधेयक का विरोध किया है, जबकि डीएमके (DMK) और बीआरएस (BRS) ने कुछ शर्तों के साथ समर्थन देने के संकेत दिए हैं. वहीं, कांग्रेस ने इस विधेयक को संविधान पर हमला बताते हुए सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं.


दरअसल, सरकार ने इससे पहले अप्रैल में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक को संसद से पारित कराने की कोशिश की थी. लेकिन जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण सरकार को सफलता नहीं मिली थी. अब करीब सात महीने बाद सरकार नए राजनीतिक समीकरणों के साथ एक बार फिर इस विधेयक को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है.


सरकार को उम्मीद है कि इस बार विपक्ष के कुछ राजनीतिक दलों को साथ लेकर संसद में जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाया जा सकता है. इसके लिए राजनीतिक स्तर पर भी बातचीत और समर्थन हासिल करने की कोशिश की जा रही है.


परिसीमन विधेयक को लेकर संसद का आगामी विशेष सत्र काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरान महिला आरक्षण लागू करने और लोकसभा-विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल सकता है.