ब्रेकिंग
विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित✦मंडप सजकर तैयार था, बारात भी पहुंच गई… लेकिन ऐन वक्त पर गायब हो गया दूल्हा! फिर लड़की वालों ने जो किया, हो गया बवाल✦पटना में CM आवास के सामने कार एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा✦जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत✦विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित✦मंडप सजकर तैयार था, बारात भी पहुंच गई… लेकिन ऐन वक्त पर गायब हो गया दूल्हा! फिर लड़की वालों ने जो किया, हो गया बवाल✦पटना में CM आवास के सामने कार एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा✦जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत

विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम

15 Days Paternity Leave: तमिलनाडु सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में पहली बार पिता बनने वाले पुरुष कर्मचारियों को 15 दिनों की पैटरनिटी लीव देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस संबंध...

विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम
Ramakant kumar
3 मिनट

15 Days Paternity Leave: तमिलनाडु सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिन के पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव) की घोषणा की है. राज्य में पहली बार पुरुष कर्मचारियों को इस तरह की छुट्टी देने का प्रावधान किया गया है. सरकार के इस फैसले से बच्चे के जन्म के समय पिता भी परिवार के साथ रह सकेंगे और मां व नवजात की देखभाल में अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे.


सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, शादीशुदा पुरुष सरकारी कर्मचारी 15 दिन की पैटरनिटी लीव ले सकेंगे. यह छुट्टी बच्चे के जन्म की अनुमानित तारीख से 15 दिन पहले या बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर कभी भी ली जा सकती है. मुख्यमंत्री विजय ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है.


महिला कर्मचारियों को मिलती है 365 दिन की छुट्टी

तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिन की मैटरनिटी लीव यानी मातृत्व अवकाश दिया जाता है. वहीं पुरुष कर्मचारियों की ओर से भी बच्चे के जन्म के समय छुट्टी का प्रावधान करने की मांग की जा रही थी. कर्मचारियों के इस अनुरोध पर विचार करने के बाद राज्य सरकार ने पहली बार पुरुषों के लिए 15 दिन का पितृत्व अवकाश लागू करने का फैसला लिया है.


बच्चे की देखभाल में पिता की भी होगी जिम्मेदारी

सरकार के आदेश में कहा गया है कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और नवजात दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दौरान मां को शारीरिक और भावनात्मक सहयोग की जरूरत होती है. साथ ही बच्चे की देखभाल में पिता की भूमिका भी अहम होती है.


सरकार का मानना है कि पुरुष कर्मचारियों को पैटरनिटी लीव मिलने से वे अपनी पत्नी के साथ रह सकेंगे और बच्चे की शुरुआती देखभाल में सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकेंगे. इससे परिवार की जिम्मेदारियों को साझा करने में भी मदद मिलेगी.


कब ले सकेंगे 15 दिन की पैटरनिटी लीव?

सरकारी आदेश के अनुसार, पुरुष कर्मचारी बच्चे के जन्म की संभावित तारीख से 15 दिन पहले या बच्चे के जन्म की वास्तविक तारीख से छह महीने के भीतर अपनी 15 दिन की छुट्टी ले सकते हैं. इस फैसले के साथ तमिलनाडु में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए पितृत्व अवकाश की व्यवस्था शुरू की गई है.