ब्रेकिंग
पटना में CM आवास के सामने कार एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा✦जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत✦बिहार में भ्रष्ट अभियंता पर निगरानी का शिकंजा, पटना से भागलपुर तक 5 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.50 करोड़ की संपत्ति का खुलासा✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उड़े लाखों रुपये? वायरल वीडियो में नोटों की बारिश का क्या है सच?✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल✦पटना में CM आवास के सामने कार एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा✦जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत✦बिहार में भ्रष्ट अभियंता पर निगरानी का शिकंजा, पटना से भागलपुर तक 5 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.50 करोड़ की संपत्ति का खुलासा✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उड़े लाखों रुपये? वायरल वीडियो में नोटों की बारिश का क्या है सच?✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल

पटना में CM आवास के सामने कार एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा

बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास के सामने तेज आवाज के साथ एक कार पिलर से टकरा गई। चालक के नशे में होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बिहार न्यूज
क्या यही शराबबंदी है?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले 10 वर्षों से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब के सेवन और तस्करी से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास के सामने एक कार अनियंत्रित होकर सर्विस लेन में लगे पिलर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, अगला पहिया पंक्चर हो गया और पिलर भी टूट गया।


कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BRO1PU 1615 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को अपने साथ लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।


कार चालक की पहचान पटना के अलकापुरी निवासी विकास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ओला, उबर और रैपिडो के लिए गाड़ी चलाते हैं। विकास के मुताबिक, वह कृष्णापुरी से अपने घर अलकापुरी जा रहा था। हादसे के बाद जब मीडिया ने उनसे बातचीत की तो वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। हालांकि, उन्होंने शराब पीने की बात से इनकार किया।


मीडिया के सवालों पर चालक ने पहले बताया कि वह परिवार के साथ था। जब उनसे पूछा गया कि परिवार कहां है तो उसने कहा कि परिवार को घर छोड़ आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह कृष्णापुरी से अलकापुरी अपने घर जा रहा था।


वहीं, पुलिस का कहना है कि कार का एक्सीडेंट हुआ है। चालक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसने शराब का सेवन किया था या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।