ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जमकर उड़े रुपये, लोग नहीं समेट पाए तो झाड़ू से बुहारे गए नोट✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल✦बिहार JDU में संगठन का विस्तार, 3 नए प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 11 सचिव बनाए गए✦BPSC ने फिर बदला AEDO भर्ती का विज्ञापन, अब इतने पदों पर होगी बहाली; जानिए कब से शुरू होगा आवेदन✦थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जमकर उड़े रुपये, लोग नहीं समेट पाए तो झाड़ू से बुहारे गए नोट✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल✦बिहार JDU में संगठन का विस्तार, 3 नए प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 11 सचिव बनाए गए✦BPSC ने फिर बदला AEDO भर्ती का विज्ञापन, अब इतने पदों पर होगी बहाली; जानिए कब से शुरू होगा आवेदन✦थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जमकर उड़े रुपये, लोग नहीं समेट पाए तो झाड़ू से बुहारे गए नोट

Anant Singh Viral Videos: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शादी के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर नोट उड़ाए गए। हालात ऐसे हो गए कि जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू...

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जमकर उड़े रुपये, लोग नहीं समेट पाए तो झाड़ू से बुहारे गए नोट
Ramakant kumar
3 मिनट

Anant Singh Viral Videos: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है. 25 नवंबर की रात हुई इस शाही शादी में घुड़दौड़, वीवीआईपी मेहमानों की मौजूदगी, भव्य सजावट और लाखों लोगों के भोज की व्यवस्था की गई थी. लेकिन शादी के दौरान हुई नोटों की बारिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जमीन पर बिखरे नोटों को लोग झाड़ू से समेटते नजर आ रहे हैं.


दरअसल, शादी से पहले आयोजित हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए थे. इन कार्यक्रमों में शामिल कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान अनंत सिंह के समर्थकों और रिश्तेदारों ने जमकर रुपये उड़ाए. देखते ही देखते समारोह स्थल पर 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोट बिखर गए. नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि उन्हें हाथों से समेटना मुश्किल हो गया. इसके बाद झाड़ू और गत्ते की मदद से जमीन पर पड़े नोटों को एक जगह इकट्ठा किया गया.


25 नवंबर को बिहटा से पहुंची बारात

शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर की रात संपन्न हुई. बिहटा से रणविजय सिंह के पुत्र ऋषिकेश कुमार बारात लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा पहुंचे. यहां भव्य मंच पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. इसके बाद वैदिक रीति-रिवाज से शादी की रस्में पूरी कराई गईं. ऋषिकेश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलगीत के बीच शिवांगी की मांग में सिंदूर भरा. 26 नवंबर की सुबह दुल्हन की विदाई हुई.


हल्दी और संगीत समारोह में भी उड़े नोट

शादी से पहले 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदी-संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. वहीं 25 नवंबर को बारात आने से पहले अनंत सिंह के बेटे का उपनयन संस्कार भी हुआ. इन सभी आयोजनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों को बुलाया गया था. गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के दौरान समर्थकों और रिश्तेदारों ने कलाकारों पर जमकर नोट उड़ाए.


इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें समारोह स्थल पर बिखरे नोटों को झाड़ू से समेटा जा रहा है. वीडियो में 10, 20 और 50 रुपये के नोट जमीन पर दिखाई दे रहे हैं.


डांसर ने हाथ जोड़कर पैसे लेने से किया इनकार

शिवांगी की हल्दी की रस्म के दौरान आयोजित कार्यक्रम का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें मंच पर एक महिला डांसर प्रस्तुति दे रही है. इसी दौरान एक व्यक्ति जमीन पर पड़े नोट उठाकर उसे देने के लिए मंच के पास पहुंचता है. हालांकि, महिला डांसर हाथ जोड़कर पैसे लेने से मना कर देती है.


अनंत सिंह की बेटी की शादी में हुई नोटों की बारिश और जमीन पर बिखरे रुपये को झाड़ू से समेटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.