ब्रेकिंग
BPSC ने फिर बदला AEDO भर्ती का विज्ञापन, अब इतने पदों पर होगी बहाली; जानिए कब से शुरू होगा आवेदन✦थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश✦टेंडर विवाद में ठेकेदार ने सरकारी दफ्तर में की फायरिंग, कार्यपालक अभियंता से हुई थी बहस✦NH-722 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला और 10 साल के बच्चे की मौके पर मौत✦Bihar News : मोतिहारी में टेंडर विवाद पर ठेकेदार ने पार की हद! भवन निर्माण विभाग के दफ्तर में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप✦BPSC ने फिर बदला AEDO भर्ती का विज्ञापन, अब इतने पदों पर होगी बहाली; जानिए कब से शुरू होगा आवेदन✦थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश✦टेंडर विवाद में ठेकेदार ने सरकारी दफ्तर में की फायरिंग, कार्यपालक अभियंता से हुई थी बहस✦NH-722 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला और 10 साल के बच्चे की मौके पर मौत✦Bihar News : मोतिहारी में टेंडर विवाद पर ठेकेदार ने पार की हद! भवन निर्माण विभाग के दफ्तर में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप

टेंडर विवाद में ठेकेदार ने सरकारी दफ्तर में की फायरिंग, कार्यपालक अभियंता से हुई थी बहस

बिहार के मोतिहारी में टेंडर विवाद को लेकर भवन निर्माण विभाग के कार्यालय में ठेकेदार सानू पटेल पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा है। कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार से कहासुनी के दौरान गोली चलने से कार्यालय में अफरातफरी मच गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एक ठेकेदार ने सरकारी कार्यालय में फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। टेंडर के विवाद को लेकर ठेकेदार की कार्यपालक अभियंता से कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी।



दरअसल, मोतिहारी में ठेकेदारी और टेंडर विवाद को लेकर एक बार फिर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भवन निर्माण विभाग के कार्यालय में कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार अपने काम में लगे थे। इसी दौरान ठेकेदार सानू पटेल कार्यालय पहुंचे। 



टेंडर को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान ठेकेदार सानू पटेल ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे कार्यालय में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 



नगर थाना पुलिस का कहना है कि अब तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, हवाई फायरिंग की खबर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लगातार टेंडर विवाद को लेकर हो रही घटनाओं के बीच अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता