ब्रेकिंग
BPSC ने फिर बदला AEDO भर्ती का विज्ञापन, अब इतने पदों पर होगी बहाली; जानिए कब से शुरू होगा आवेदन✦थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश✦टेंडर विवाद में ठेकेदार ने सरकारी दफ्तर में की फायरिंग, कार्यपालक अभियंता से हुई थी बहस✦NH-722 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला और 10 साल के बच्चे की मौके पर मौत✦Bihar News : मोतिहारी में टेंडर विवाद पर ठेकेदार ने पार की हद! भवन निर्माण विभाग के दफ्तर में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप✦BPSC ने फिर बदला AEDO भर्ती का विज्ञापन, अब इतने पदों पर होगी बहाली; जानिए कब से शुरू होगा आवेदन✦थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश✦टेंडर विवाद में ठेकेदार ने सरकारी दफ्तर में की फायरिंग, कार्यपालक अभियंता से हुई थी बहस✦NH-722 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला और 10 साल के बच्चे की मौके पर मौत✦Bihar News : मोतिहारी में टेंडर विवाद पर ठेकेदार ने पार की हद! भवन निर्माण विभाग के दफ्तर में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप

थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश

तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने की घोषणा की है। कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर छुट्टी ले सकेंगे।

बिहार न्यूज
बच्चे के जन्म पर पिता को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने पहली बार पुरुष कर्मचारियों के लिए 15 दिन के पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) की घोषणा की है। इस फैसले के तहत विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारी बच्चे के जन्म के समय पत्नी और नवजात की देखभाल के लिए 15 दिनों की छुट्टी ले सकेंगे।


सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, पुरुष कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर इस अवकाश का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि इस संबंध में सरकारी आदेश भी जारी कर दिया गया है।


पहली बार पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व छुट्टी

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों का मातृत्व अवकाश दिया जाता है। इसी तरह पुरुष कर्मचारियों को भी बच्चे के जन्म के समय पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलना चाहिए। पुरुष कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से पितृत्व अवकाश की मांग की जा रही थी। सरकार ने इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए 15 दिन की छुट्टी मंजूर की है।


मां और बच्चे की देखभाल में पिता की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि गर्भावस्था का समय मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान गर्भवती महिला को शारीरिक और भावनात्मक सहयोग की जरूरत होती है। बच्चे के जन्म के बाद भी मां और नवजात की देखभाल में पिता की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।


उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों को मिलने वाला 365 दिनों का मातृत्व अवकाश मातृत्व और बाल कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसी सोच के तहत पुरुष कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश देने का फैसला किया गया है।


परिवार की जिम्मेदारी साझा करने में मिलेगी मदद

सरकार का मानना है कि 15 दिनों का पितृत्व अवकाश मिलने से पुरुष कर्मचारी बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रह सकेंगे। इससे नवजात की देखभाल के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को साझा करने में भी मदद मिलेगी। तमिलनाडु सरकार के इस फैसले को सरकारी कर्मचारियों के परिवार और बाल कल्याण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

टैग्स