ब्रेकिंग
टेंडर विवाद में ठेकेदार ने सरकारी दफ्तर में की फायरिंग, कार्यपालक अभियंता से हुई थी बहस✦NH-722 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला और 10 साल के बच्चे की मौके पर मौत✦Bihar News : मोतिहारी में टेंडर विवाद पर ठेकेदार ने पार की हद! भवन निर्माण विभाग के दफ्तर में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप✦समस्तीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, डिपो के कमरे में मिला शव; गला दबाकर हत्या की आशंका✦पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी✦टेंडर विवाद में ठेकेदार ने सरकारी दफ्तर में की फायरिंग, कार्यपालक अभियंता से हुई थी बहस✦NH-722 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला और 10 साल के बच्चे की मौके पर मौत✦Bihar News : मोतिहारी में टेंडर विवाद पर ठेकेदार ने पार की हद! भवन निर्माण विभाग के दफ्तर में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप✦समस्तीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, डिपो के कमरे में मिला शव; गला दबाकर हत्या की आशंका✦पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी

NH-722 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला और 10 साल के बच्चे की मौके पर मौत

Bihar Road Accident: बिहार के सारण जिले में छपरा-मुजफ्फरपुर NH-722 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। गड़खा के भैसमारी में एक अज्ञात वाहन ने CNG टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और 10 साल के बच्चे की जान चली गई, जबकि टेंपो चालक गंभीर रूप...

NH-722 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला और 10 साल के बच्चे की मौके पर मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गड़खा थाना क्षेत्र के भैसमारी स्थित श्रीनिवास अस्पताल के पास एक अज्ञात वाहन ने सीएनजी टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टेंपो सवार एक महिला और 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीएनजी टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.


छपरा से गड़खा जा रहा था टेंपो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीएनजी टेंपो छपरा से गड़खा की ओर जा रहा था. इसी दौरान भैसमारी के पास श्रीनिवास अस्पताल के समीप एक अज्ञात वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टेंपो में सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.


टक्कर मारकर वाहन समेत फरार हुआ चालक

हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और मृतकों को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने घायल चालक की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी.


सूचना मिलते ही गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की है.


समाचार लिखे जाने तक मृत महिला और 10 वर्षीय बच्चे की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है. दिनदहाड़े हुए इस हादसे के बाद एनएच-722 पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.