ब्रेकिंग
पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी✦थावे में लापता सीवान के दोनों मदरसा छात्रों का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम✦संविधान दिवस पर पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में निकला मार्च; सांसद पप्पू यादव भी हुए शामिल✦Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई रद्द होते ही भावुक हुईं जी. कृष्णैया की बेटी, बोलीं- पप्पा के लिए इतने लोगों ने लड़ी लड़ाई, कभी नहीं भूलेंगे एहसान✦छठ व्रती महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले यश माहेश्वरी की बढ़ीं मुश्किलें, BJP महिला विधायकों ने थाने में की शिकायत✦पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी✦थावे में लापता सीवान के दोनों मदरसा छात्रों का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम✦संविधान दिवस पर पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में निकला मार्च; सांसद पप्पू यादव भी हुए शामिल✦Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई रद्द होते ही भावुक हुईं जी. कृष्णैया की बेटी, बोलीं- पप्पा के लिए इतने लोगों ने लड़ी लड़ाई, कभी नहीं भूलेंगे एहसान✦छठ व्रती महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले यश माहेश्वरी की बढ़ीं मुश्किलें, BJP महिला विधायकों ने थाने में की शिकायत

पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी

Bus Accident: बिहार के मोतिहारी में पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। आग की लपटें उठते ही यात्रियों में जान बचाने के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई...

पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bus Accident: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बुधवार रात पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक आग का गोला बन गई. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया बनकट के पास हुई इस घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. आग की लपटें उठते ही यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. राहत की बात रही कि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित बच गए.


जानकारी के अनुसार, मां वैष्णवी नाम की बस पटना से यात्रियों को लेकर बेतिया जा रही थी. इसी दौरान बैरिया बनकट के पास अचानक बस में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी बस को अपनी चपेट में लेने लगीं. बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. लोग जल्दबाजी में बस से नीचे उतरने लगे और सुरक्षित जगह की ओर भागे.


आग लगते ही एनएच पर मची अफरा-तफरी

बस में आग लगने की घटना के बाद सड़क पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बस से उतरते यात्रियों और सड़क पर उठती आग की लपटों के कारण एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई. देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. शुरुआती जानकारी में बस में शॉर्ट सर्किट होने को आग लगने की वजह बताया जा रहा है.


बताया जा रहा है कि बस पिपरा चिंतामनपुर निवासी नरेश सिंह की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.