ब्रेकिंग
पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी✦थावे में लापता सीवान के दोनों मदरसा छात्रों का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम✦संविधान दिवस पर पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में निकला मार्च; सांसद पप्पू यादव भी हुए शामिल✦Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई रद्द होते ही भावुक हुईं जी. कृष्णैया की बेटी, बोलीं- पप्पा के लिए इतने लोगों ने लड़ी लड़ाई, कभी नहीं भूलेंगे एहसान✦छठ व्रती महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले यश माहेश्वरी की बढ़ीं मुश्किलें, BJP महिला विधायकों ने थाने में की शिकायत✦पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी✦थावे में लापता सीवान के दोनों मदरसा छात्रों का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम✦संविधान दिवस पर पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में निकला मार्च; सांसद पप्पू यादव भी हुए शामिल✦Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई रद्द होते ही भावुक हुईं जी. कृष्णैया की बेटी, बोलीं- पप्पा के लिए इतने लोगों ने लड़ी लड़ाई, कभी नहीं भूलेंगे एहसान✦छठ व्रती महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले यश माहेश्वरी की बढ़ीं मुश्किलें, BJP महिला विधायकों ने थाने में की शिकायत

थावे में लापता सीवान के दोनों मदरसा छात्रों का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार के गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता मदरसे के दोनों छात्रों के शव बंगरा पांडेय टोला के पास एक पोखर से बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय मोहम्मद जैद सदी उर्फ अरबी और 13 वर्षीय अशरफ अली के रूप में हुई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता मदरसा के दोनों छात्रों का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों बच्चों के शव बंगरा पांडेय टोला के समीप एक पोखर से बरामद किए गए हैं। बुधवार को 14 वर्षीय मोहम्मद जैद सदी उर्फ अरबी का शव मिला था, जबकि आज दूसरे लापता 13 वर्षीय अशरफ अली का शव भी बरामद कर लिया गया है। दोनों बच्चे सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित तेतहली बाजार के एक मदरसे में पढ़ते थे।



बताया जाता है कि बीते 23 नवंबर को मदरसे के पांच छात्र चंदा वसूलने के लिए गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में आए थे। इसी दौरान वापस लौटते समय बंगरा पांडेय टोला के समीप दो बच्चे लापता हो गए, जबकि तीन अन्य बच्चे मदरसे वापस लौट गए थे। काफी तलाश के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर थावे थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार तलाश के दौरान पहले एक और फिर आज दूसरे बच्चे का शव बरामद किया गया।



वहीं, पूरे मामले में सदर एसडीपीओ-1 चंदन कुमार ने बताया कि 24 नवंबर की शाम थावे थाना को दोनों बच्चों के लापता होने की लिखित शिकायत मिली थी। इसके बाद तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दोनों लापता बच्चों के शव बरामद किए गए। एसडीपीओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि पांचों बच्चे हरपुर गांव में चंदा मांगने आए थे। इसी दौरान लौटते समय बंगरा गांव के पांडेय टोला के पास एक खेत में लगे गन्ने को तोड़ने के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें खदेड़ा था। भागने के क्रम में कुछ बच्चों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मदरसे पहुंचा दिया था। बाद में पूछताछ के दौरान दो बच्चों के लापता होने की जानकारी सामने आई।



एसडीपीओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक तौर पर शवों पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, बच्चों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना के बाद दोनों बच्चों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

सीवान से फैयाज अली के साथ गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता