ब्रेकिंग
बिहार में लव मैरिज के विवाद में खूनी खेल, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल✦बछड़े की मौत का ठीकरा महिला पर फोड़ा, डायन बताकर घर में किया बंद और लगा दी आग; ग्रामीणों ने बचाई जान✦फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती✦IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा✦Jamalpur Railway Accident: पहियों में गुटका लगा था, फिर भी कैसे लुढ़क गया डीजल इंजन? जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा✦बिहार में लव मैरिज के विवाद में खूनी खेल, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल✦बछड़े की मौत का ठीकरा महिला पर फोड़ा, डायन बताकर घर में किया बंद और लगा दी आग; ग्रामीणों ने बचाई जान✦फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती✦IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा✦Jamalpur Railway Accident: पहियों में गुटका लगा था, फिर भी कैसे लुढ़क गया डीजल इंजन? जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा

बिहार में लव मैरिज के विवाद में खूनी खेल, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल

बिहार के सारण जिले के नैनी गांव में प्रेम विवाह के पुराने विवाद में चार हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर आलोक कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता जितेंद्र सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा पुराना विवाद खूनी वारदात में बदल गया। बुधवार को दिनदहाड़े चार हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता को भी गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।



मृतक की पहचान नैनी गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है। घायल पिता का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



स्वजन के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर में साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान चार हथियारबंद लोग अचानक घर में घुस आए। उन्होंने आलोक कुमार सिंह को निशाना बनाकर गोली चला दी। बेटे को बचाने और बीच-बचाव करने पहुंचे पिता जितेंद्र कुमार सिंह को भी गोली लग गई।



अचानक गोलियों की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुटे और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आलोक कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पिता का इलाज जारी है।



घायल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे अभिषेक कुमार का गांव की ही एक लड़की से करीब ढाई वर्ष पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। बाद में दोनों नोएडा में रहने लगे। बताया जाता है कि लड़की अभिषेक के साथ घर से चली गई थी और दोनों ने शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था।



परिवार के सदस्यों के अनुसार, जितेंद्र गुजरात में काम करते थे, जबकि अभिषेक नोएडा में रहता है। मृतक आलोक आगरा के एक होटल में काम करता था। परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आए हुए थे। इसी दौरान घर में घुसकर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया।



दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक की हत्या और उसके पिता को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी और वारदात के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता