ब्रेकिंग
बिहार में लव मैरिज के विवाद में खूनी खेल, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल✦बछड़े की मौत का ठीकरा महिला पर फोड़ा, डायन बताकर घर में किया बंद और लगा दी आग; ग्रामीणों ने बचाई जान✦फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती✦IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा✦Jamalpur Railway Accident: पहियों में गुटका लगा था, फिर भी कैसे लुढ़क गया डीजल इंजन? जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा✦बिहार में लव मैरिज के विवाद में खूनी खेल, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल✦बछड़े की मौत का ठीकरा महिला पर फोड़ा, डायन बताकर घर में किया बंद और लगा दी आग; ग्रामीणों ने बचाई जान✦फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती✦IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा✦Jamalpur Railway Accident: पहियों में गुटका लगा था, फिर भी कैसे लुढ़क गया डीजल इंजन? जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा

बछड़े की मौत का ठीकरा महिला पर फोड़ा, डायन बताकर घर में किया बंद और लगा दी आग; ग्रामीणों ने बचाई जान

भागलपुर के गोराडीह में बछड़े की मौत के बाद महिला को डायन बताकर घर में बंद कर आग लगाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

बिहार न्यूज
पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHAGALPUR: अंधविश्वास किस कदर किसी की जिंदगी के लिए खतरा बन सकता है, इसकी एक भयावह तस्वीर बिहार के भागलपुर स्थित गोराडीह से सामने आई है। जहां एक महिला को डायन बताकर कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे घर के अंदर बंद कर आग लगा दी गई।


 घर के भीतर फंसी महिला जिंदगी बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में महिला की जान बच गई। इस मामले में पीड़िता ने अपने पड़ोसी सतनारायण यादव उर्फ सत्तो यादव और उनकी पत्नी सुनीता देवी को आरोपित बनाया है। 


महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि थाने में आवेदन देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।


बछड़े की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद

पीड़िता के आवेदन के मुताबिक, 17 नवंबर को पड़ोसी सतनारायण यादव की गाय के बछड़े की मौत हो गई थी। इसके बाद मृत बछड़े को उसके घर के सामने रख दिया गया। महिला का आरोप है कि सतनारायण यादव और उनकी पत्नी ने बछड़े की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। दोनों ने उसे डायन बताते हुए गाली-गलौज की। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उसकी जान लेने की कोशिश की गई।


घर के अंदर बंद कर लगाई आग

महिला ने आरोप लगाया है कि सतनारायण यादव ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और घर के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद घर के बाहर से आग लगा दी। अचानक आग लगने से महिला अंदर ही फंस गई। जान बचाने के लिए उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।


आसपास के लोगों ने जब महिला की चीखें सुनीं तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे घर से बाहर निकाला। समय रहते मदद नहीं मिलती तो उसकी जान जा सकती थी। पीड़िता के अनुसार, उसने घटना की जानकारी डायल 112 पर भी दी थी।


पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

पीड़िता का कहना है कि घटना के अगले दिन 18 नवंबर को वह गोराडीह थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। इसके बाद दारोगा उत्तम कुमार जांच के लिए पहुंचे। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसे न्याय दिलाने के बजाय पंचायती करने की सलाह दी गई और दो दिन बाद आने को कहा गया।


पीड़िता के मुताबिक, दो दिन बाद जब उसने पुलिस से संपर्क किया तो उसे बताया गया कि दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके बाद 22 नवंबर को वह फिर थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया। बावजूद इसके प्राथमिकी दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया गया है।


एसपी से लगाई न्याय की गुहार

थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने अब भागलपुर के पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपित पड़ोसी दंपती के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


इधर, गोराडीह थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिसिया जांच के बाद ही हो सकेगी। अब देखने वाली बात यह होगी की पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है?