ब्रेकिंग
IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा✦छोटे भाई की लव मैरिज का बदला बड़े भाई से... शादी की खुशियों के बीच घर में घुसे हमलावर, युवक की बेरहमी से हत्या✦Bihar News : गुमशुदगी की जांच में खुला खौफनाक मर्डर का राज! नाव पर गोलू को मारी गोली, फिर गंगा में फेंका शव; दो भाई गिरफ्तार✦पटना के हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल का काम हुआ तेज, 475 करोड़ की लागत से होगा तैयार; अप्रैल से बिछेगी रेल लाइन✦स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मांगा सहयोग, कहा- आप हमारे विभागीय परिवार के महत्वपूर्ण मेंबर हैं✦IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा✦छोटे भाई की लव मैरिज का बदला बड़े भाई से... शादी की खुशियों के बीच घर में घुसे हमलावर, युवक की बेरहमी से हत्या✦Bihar News : गुमशुदगी की जांच में खुला खौफनाक मर्डर का राज! नाव पर गोलू को मारी गोली, फिर गंगा में फेंका शव; दो भाई गिरफ्तार✦पटना के हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल का काम हुआ तेज, 475 करोड़ की लागत से होगा तैयार; अप्रैल से बिछेगी रेल लाइन✦स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मांगा सहयोग, कहा- आप हमारे विभागीय परिवार के महत्वपूर्ण मेंबर हैं

छोटे भाई की लव मैरिज का बदला बड़े भाई से... शादी की खुशियों के बीच घर में घुसे हमलावर, युवक की बेरहमी से हत्या

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा पुराना विवाद एक युवक की हत्या की वजह बन गया। शादी समारोह की खुशियों के बीच चार हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर गोलीबारी कर दी। इस वारदात में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर...

छोटे भाई की लव मैरिज का बदला बड़े भाई से... शादी की खुशियों के बीच घर में घुसे हमलावर, युवक की बेरहमी से हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले में छोटे बेटे की प्रेम शादी को लेकर चल रहा पुराना विवाद खूनी वारदात में बदल गया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव में बुधवार को चार आरोपितों ने घर में घुसकर 30 वर्षीय युवक आलोक कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता जितेंद्र कुमार सिंह भी घायल हो गए. घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए.


मृतक की पहचान नैनी गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है. घायल पिता को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिनदहाड़े घर में हुई इस वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.


घर में सफाई चल रही थी, तभी पहुंचे चार लोग

स्वजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर में साफ-सफाई का काम चल रहा था. इसी दौरान चार हथियारबंद लोग घर में घुस आए. उन्होंने आलोक कुमार सिंह को निशाना बनाकर गोली चला दी. इस दौरान उनके पिता जितेंद्र कुमार सिंह भी घायल हो गए.


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से पिता और पुत्र को तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने आलोक कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पिता का इलाज शुरू किया गया.


घायल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे अभिषेक कुमार का गांव की ही एक लड़की से करीब ढाई साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था. इसके बाद दोनों नोएडा चले गए और वहीं रहने लगे. बताया जाता है कि लड़की अभिषेक के साथ घर से चली गई थी और दोनों ने शादी कर ली थी.


इसी प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था. पुलिस इस विवाद को भी घटना की एक अहम कड़ी मानकर जांच कर रही है.


परिवार के सदस्यों के मुताबिक, जितेंद्र कुमार सिंह गुजरात में काम करते थे, जबकि छोटा बेटा अभिषेक नोएडा में रहता है. वहीं बड़ा बेटा आलोक आगरा के एक होटल में काम करता था. परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आए हुए थे. इसी दौरान घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया.


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली. एसडीपीओ सुमित शेखर ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े पुराने विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.