ब्रेकिंग
Bihar News : गुमशुदगी की जांच में खुला खौफनाक मर्डर का राज! नाव पर गोलू को मारी गोली, फिर गंगा में फेंका शव; दो भाई गिरफ्तार✦पटना के हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल का काम हुआ तेज, 475 करोड़ की लागत से होगा तैयार; अप्रैल से बिछेगी रेल लाइन✦स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मांगा सहयोग, कहा- आप हमारे विभागीय परिवार के महत्वपूर्ण मेंबर हैं✦बेटी की विदाई के 9 दिन बाद अनंत सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें, अब जेल जाने की बारी! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मोकामा विधायक को बड़ा झटका✦‘गद्दारी करने वालों का हो रहा हिसाब’, आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर बोले तेजस्वी, कहा- नीतीश बचाते भी हैं, फंसाते भी हैं✦Bihar News : गुमशुदगी की जांच में खुला खौफनाक मर्डर का राज! नाव पर गोलू को मारी गोली, फिर गंगा में फेंका शव; दो भाई गिरफ्तार✦पटना के हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल का काम हुआ तेज, 475 करोड़ की लागत से होगा तैयार; अप्रैल से बिछेगी रेल लाइन✦स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मांगा सहयोग, कहा- आप हमारे विभागीय परिवार के महत्वपूर्ण मेंबर हैं✦बेटी की विदाई के 9 दिन बाद अनंत सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें, अब जेल जाने की बारी! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मोकामा विधायक को बड़ा झटका✦‘गद्दारी करने वालों का हो रहा हिसाब’, आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर बोले तेजस्वी, कहा- नीतीश बचाते भी हैं, फंसाते भी हैं

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मांगा सहयोग, कहा- आप हमारे विभागीय परिवार के महत्वपूर्ण मेंबर हैं

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने लंबे समय से अनुपस्थित रहने और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में 11 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही और लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में 11 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के बाद प्रदेश के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य विभाग के परिवार के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनके प्रति और उनके पवित्र पेशे के प्रति उनके मन में बेहद सम्मान है।



निशांत कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बिहार कैबिनेट की स्वीकृति के बाद कर्तव्यहीनता और लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के 11 चिकित्सकों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लेना आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आई, उसे देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करना आवश्यक हो गया था।



स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि चिकित्सक का पेशा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा का संकल्प है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश की आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि वे विभागीय परिवार के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनके प्रति और उनके पवित्र पेशे के प्रति उनके हृदय में अत्यंत सम्मान है। सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा, कुशलता और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।



निशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने में योगदान करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता