ब्रेकिंग
बेटी की विदाई के 9 दिन बाद अनंत सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें, अब जेल जाने की बारी! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मोकामा विधायक को बड़ा झटका✦‘गद्दारी करने वालों का हो रहा हिसाब’, आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर बोले तेजस्वी, कहा- नीतीश बचाते भी हैं, फंसाते भी हैं✦चलती ट्रेन पर पथराव का VIDEO वायरल, खिड़कियों पर फेंके गए पत्थर-ईंट... RPF ने शुरू की जांच✦पटना से गुजरने वाली 3 जोड़ी ट्रेनें मार्च तक रद्द, 10 ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट✦बिहार में सम्राट चौधरी का बड़ा आर्थिक दांव! CM को सीधे सलाह देंगे देश-विदेश के दिग्गज अर्थशास्त्री, जानिए क्या करेगी 5 सदस्यीय परिषद✦बेटी की विदाई के 9 दिन बाद अनंत सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें, अब जेल जाने की बारी! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मोकामा विधायक को बड़ा झटका✦‘गद्दारी करने वालों का हो रहा हिसाब’, आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर बोले तेजस्वी, कहा- नीतीश बचाते भी हैं, फंसाते भी हैं✦चलती ट्रेन पर पथराव का VIDEO वायरल, खिड़कियों पर फेंके गए पत्थर-ईंट... RPF ने शुरू की जांच✦पटना से गुजरने वाली 3 जोड़ी ट्रेनें मार्च तक रद्द, 10 ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट✦बिहार में सम्राट चौधरी का बड़ा आर्थिक दांव! CM को सीधे सलाह देंगे देश-विदेश के दिग्गज अर्थशास्त्री, जानिए क्या करेगी 5 सदस्यीय परिषद

‘गद्दारी करने वालों का हो रहा हिसाब’, आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर बोले तेजस्वी, कहा- नीतीश बचाते भी हैं, फंसाते भी हैं

Bihar Politics: आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई रद्द होने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता की सहूलियत के हिसाब से लोगों को बचाया और फंसाया जाता है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पूर्व सांस आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जी. कृष्णैया हत्याकांड में उनकी समयपूर्व रिहाई को गलत ठहराते हुए अदालत ने एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। शीर्ष कोर्ट के इस फैसले से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि गद्दारी करने वालों का हिसाब ऊपर वाला कर रहा है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया।



तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा को लगता है कि किसी से फायदा है तो उसे जेल से बाहर निकलवाते हैं और जब लगता है कि कोई फायदा नहीं है, कोई काम नहीं है तब जेल के अंदर करवा देते हैं। नीतीश कुमार और बीजेपी की यही वर्किंग स्टाइल है। यही बिहार पुलिस ने बोला था कि अनंत सिंह के घर एके 47 और हथियार मिले हैं, फिर वही बिहार पुलिस बोलती है कि हथियार नहीं मिले हैं और जब चुनाव में साथ नहीं दिया तो फिर से गलत केस में मुकदमा। 



तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार अपनी सहुलियत के हिसाब से लोगों को इस्तेमाल करते हैं। जेल से बाहर निकालों, फिर जेल में डालो। नीतीश कुमार का नारा था कि ना हम किसी को बचाते हैं और ना फंसाते हैं लेकिन ये फंसाते भी अपनी सहुलियत से हैं और अपनी सहुलियत के हिसाब से बचाते भी हैं। इनकी यही असलीयत है। 



उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में ट्रस्ट वोट में जिन लोगों ने गद्दारी की थी, चाहें वह अनंत सिंह हों या आनंद मोहन हों, इन लोगों को देखना चाहिए की ऊपर वाला है और नीचे जनता है। जो हमने कहा था सब सच साबित हो रहा है। कम से कम लोगों को ऊपर वाले से डर लगना चाहिए।



बता दें कि तेजस्वी यादव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना से विशेष विमान से अपनी पत्नी के साथ मुंबई रवाना हुए हैं। मुंबई रवाना होने से पहले सम्राट सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल का हो गया है लेकिन एक काम नहीं हुआ है, बेरोजगारी महंगाई बढ़ गया है। बिहार में अपराध में बढ़ोतरी हुई है, डकैती हो रही है, ज्वेलरी शॉप में 50 करोड़ की लूट हो रही है, हत्या हो रही है। बिहार में ब्लॉक, थाना कहीं पर भी चले जाइए भ्रष्टाचार चरम पर है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता