ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी: बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे पटना एयरपोर्ट, हेलीकॉप्टर से नदवां करेंगे लैंड✦CBI का बड़ा एक्शन: बिहार के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज रमेश कुमार 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 10 लाख की थी डिमांड✦बिहार में असमय बारिश से फसलों को भारी नुकसान, CM सम्राट चौधरी ने संबंधित विभागों को मांगी रिपोर्ट✦RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी, ताला तोड़कर कैश और कीमती सामान ले उड़े चोर; CCTV का DVR भी गायब✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी: बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे पटना एयरपोर्ट, हेलीकॉप्टर से नदवां करेंगे लैंड✦CBI का बड़ा एक्शन: बिहार के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज रमेश कुमार 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 10 लाख की थी डिमांड✦बिहार में असमय बारिश से फसलों को भारी नुकसान, CM सम्राट चौधरी ने संबंधित विभागों को मांगी रिपोर्ट✦RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी, ताला तोड़कर कैश और कीमती सामान ले उड़े चोर; CCTV का DVR भी गायब✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी: बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे पटना एयरपोर्ट, हेलीकॉप्टर से नदवां करेंगे लैंड

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर के जरिए नदवां गांव पहुंचेंगे। उन्होंने अनंत सिंह के परिवार से पुराने संबंधों का भी जिक्र किया।

Anant Singh Daughter Wedding
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की आज शादी है। शाही शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से वह हेलिकॉप्टर के जरिए नदवां गांव पहुंचेंगे।



पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अनंत सिंह की बेटी की शादी है, उसमें जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से जाएंगे। शादी में शामिल होने के बाद फिर गोरखपुर में एक कार्यक्रम है, उसमे जाना है। 



अनंत सिंह ने हेलिकॉप्टर भिजवाया है क्या? इस सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारा है लेकिन समझिए की उनका ही है। अनंत सिंह का निमंत्रण मिला था, उनके बच्चे हमारे यहां आते-जाते रहते हैं। हर कार्यक्रम में आते-जाते हैं। उनसे पुराना संबंध है, बेटी की शादी है।


रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता