ब्रेकिंग
एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦अराजकता : सरकार ने प्रोन्नत DTO's को सचिवालय में शोभा की वस्तु बनाया ! न पोस्टिंग मिली न काम...अब वेतन भी हो गया बंद, मंत्री-सचिव के सामने गुहार भी बेअसर✦अनंत सिंह के एक बुलावे पर पंजाब से नदवां पहुंचीं महिलाएं, गिद्दा डांस कर अपनी खुशी का किया इजहार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में VVIP और आम लोगों को मिलेगा एक जैसा खाना, 5 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, मेनू देखिये.. ✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦अराजकता : सरकार ने प्रोन्नत DTO's को सचिवालय में शोभा की वस्तु बनाया ! न पोस्टिंग मिली न काम...अब वेतन भी हो गया बंद, मंत्री-सचिव के सामने गुहार भी बेअसर✦अनंत सिंह के एक बुलावे पर पंजाब से नदवां पहुंचीं महिलाएं, गिद्दा डांस कर अपनी खुशी का किया इजहार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में VVIP और आम लोगों को मिलेगा एक जैसा खाना, 5 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, मेनू देखिये..

Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...

24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार की पहली कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले दो नेता आज भी बिहार सरकार में मंत्री हैं। बिजेन्द्र प्रसाद यादव सम्राट सरकार में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री हैं, जबकि नीतीश मिश्रा नगर विकास और सूचना प्रावैधिकी विभाग संभाल

नीतीश मिश्रा, नगर विकास विभाग,Bihar News, Nitish Kumar, Samrat Choudhary Government, Nitish Kumar First Cabinet, Bihar Politics, Nitish Mishra, Bijendra Prasad Yadav, Bihar Ministers 2026, Bihar NDA G
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: 21 साल साल पहले आज के दिन ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इनकी कैबिनेट में सुशील मोदी, रामाश्रय प्रसाद सिंह, नंदकिशोर यादव, चंद्रमोहन राय, नीतीश मिश्रा,बिजेन्द्र प्रसाद यादव जैसे नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी. 2005 में नीतीश कुमार की पहली कैबिनेट में जो नेता मंत्री बने, उनमें सिर्फ दो लोग आज की सम्राट सरकार में मंत्री हैं.


नीतीश मिश्रा 2005 में भी बने थे मंत्री

24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी. तब बिजेन्द्र प्रसाद यादव और नीतीश मिश्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी. 21 साल बाद जब हम देखते हैं तो पाते हैं कि, 21 साल पहले जो नेता नेता मंत्री बने थे, आज की सम्राट सरकार में भी दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाले हुए हैं. बिजेन्द्र प्रसाद यादव जहां सरकार में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री की भूमिका में हैं, वहीं नीतीश मिश्रा दो महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं. नगर विकास विभाग और सूचना प्रावैधिकी जैसे डिपार्टमेंट के मंत्री के तौर पर नीतीश मिश्रा बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे. 


नीतीश मिश्रा ने शेयर की पुरानी तस्वीर

मंत्री नीतीश मिश्रा ने 21 साल पुरानी यादों को शेयर किया है. मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार से गले मिलने वाली यादगार तस्वीर को भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि, आज ही के दिन वर्ष 2005 में बिहार के बदलाव की यात्रा की नींव रखी गई थी. 24 नवंबर 2005 को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार एवं श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार का शपथ ग्रहण हुआ था. यहीं से बिहार की विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। 


नीतीश मिश्रा आगे लिखते हैं, मुझे प्रसन्नता है कि उस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में मुझे भी बिहार की विकास यात्रा का सहभागी बनने का मौक़ा मिला। नीतीश कुमार जी द्वारा विगत 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा निरंतर गतिमान है। "बिहार है तैयार" के संकल्प के साथ बिहार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "विकसित भारत" के संकल्प में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. मुझे प्रसन्नता है कि मैं भी इस यात्रा का सहभागी बन रहा हूँ।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता