Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मोकामा के नदवां गांव में होने वाली शाही शादी में चार लाख से अधिक लोगों के स्वागत की तैयारी है। पिछले दिनों अनंत सिंह की बेटी के तिलक में बीजेपी के कई नेता और मंत्री शामिल हुए थे लेकिन जेडीयू के नेताओं ने दूरी बना ली थी। अब 25 नवंबर को शादी है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या जेडीयू ने बड़े नेता शादी में शामिल होंगे? खुद अनंत सिंह ने अपने अंदाज में इसका जवाब दिया।
बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में शाही इंतजाम चर्चा का विषय बने हुए हैं। पटना के नदवां गांव में आयोजित इस शादी में चार लाख मेहमानों के भोजन और VIP मेहमानों के लिए पांच हेलीपैड की व्यवस्था की गई है। 25 नवंबर को सुबह बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार होगा। इसके बाद दोपहर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
मेहमानों के खानपान के लिए भी बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इन सबके बीच बड़ा सवाल है कि इस शाही शादी में जेडीयू के नेता शामिल होंगे या जिस तरह से तिलक में दूरी बना ली थी, उसी तरह से शादी से भी दूरी बना लेंगे? अनंत सिंह ने अपने अंदाज में इस सवाल का जवाब दिया है।
फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने शादी की तैयारियों पर बताया कि पानी तंज किया..लेकिन हो गया.. कुल काम भर.. सब काम होगा.. सब जनता जो हमरा हैं.. मेहमान, मालिक जो कहिए.. सबको हम कहते हैं कि सब आदमी आईए हमरा बेटी के ब्याह में..आशीर्वाद आकर दीजिए।
नीतीश कुमार, ललन सिंह शादी में आएंगे? इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि इ सब हम नहीं जानते हैं कि के आवेंगे, नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे.. प्रभु जानें.. के नहीं रहेंगे.. इ हम कैसे बता दें... हम तो सबको बुला रहे हैं।





