ब्रेकिंग
आज फिर गायब रहे उमेश कुशवाहा, नीतीश कुमार गुस्से में हुए लाल, पूछा - कहां गया वो?✦रूस में नौकरी के नाम पर 4 बिहारी युवकों से 9 लाख की ठगी, मॉस्को में फंसा युवक; घर वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार✦बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई: गोपालगंज की SDM और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला✦बिहार से नेपाल का सफर होगा आसान, रक्सौल-काठमांडू के बीच 42 KM लंबी टनल से गुजरेगी ट्रेन, देखें पूरा रूट✦अनंत सिंह से मुलाकात कर UP लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले का एक्सीडेंट, MLA ने बड़ी साजिश की जताई आशंका✦आज फिर गायब रहे उमेश कुशवाहा, नीतीश कुमार गुस्से में हुए लाल, पूछा - कहां गया वो?✦रूस में नौकरी के नाम पर 4 बिहारी युवकों से 9 लाख की ठगी, मॉस्को में फंसा युवक; घर वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार✦बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई: गोपालगंज की SDM और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला✦बिहार से नेपाल का सफर होगा आसान, रक्सौल-काठमांडू के बीच 42 KM लंबी टनल से गुजरेगी ट्रेन, देखें पूरा रूट✦अनंत सिंह से मुलाकात कर UP लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले का एक्सीडेंट, MLA ने बड़ी साजिश की जताई आशंका

आज फिर गायब रहे उमेश कुशवाहा, नीतीश कुमार गुस्से में हुए लाल, पूछा - कहां गया वो?

जेडीयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को खोजते नजर आए। उमेश कुशवाहा की गैरमौजूदगी पर नीतीश कुमार ने संजय झा और संजय गांधी से सवाल किया। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहना चाहिए था।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नीतीश कुमार के 20 साल के सुशासन को लेकर जेडीयू सुशासन दिवस मना रही है। जेडीयू कार्यालय में नीतीश कुमार पहुंचे तो गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। हालांकि जब नीतीश मंच पर पहुंचे तो प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को नहीं देख, नाराजगी जाहिर की। 



दरअसल, नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे और पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद जब वह मंच पर पहुंचे तो उन्होंने उमेश कुशवाहा के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। प्रदेश अध्यक्ष को वहां मौजूद नहीं देखकर नीतीश कुमार ने संजय झा और संजय गांधी से सवाल किया कि उमेश कुशवाहा कहां हैं? क्या आज भी नहीं आए हैं? आखिर वह कहां गए हैं?



इस पर संजय झा ने बताया कि उमेश कुशवाहा का कार्यक्रम दूसरे जिले में निर्धारित है और वह फिलहाल वहीं मौजूद हैं। जवाब सुनने के बाद नीतीश कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? प्रदेश कार्यालय में तो उन्हें रहना चाहिए था।



इस दौरान नीतीश कुमार लगातार उमेश कुशवाहा की अनुपस्थिति को लेकर सवाल करते रहे। बताया जा रहा है कि वह पार्टी कार्यालय में मौजूद नेताओं को संबोधित किए बिना ही आगे बढ़ गए।



इतना ही नहीं, जब नीतीश कुमार अपनी गाड़ी में बैठने पहुंचे, तब भी उन्होंने उमेश कुशवाहा के बारे में जानकारी ली। जेडीयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की गैरमौजूदगी को लेकर मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया अब राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता