ब्रेकिंग
गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar Crime : मार्च में उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन उससे पहले गोपालगंज में उठी अर्थी! घर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या✦शपथ लेने के बाद आरजेडी MLC ने लगाये 'जय परशुराम' के नारे, कहा..हमारी आवाज को दबाने की जो कोशिश करेगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा✦सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बिहार के सरकारी अफसरों की मृत्यु के बाद भी जब्त होगी अवैध संपत्ति✦FIR में हो गया खेल ! महिला CO पर पति के खाते में पैसा लेकर 'जमाबंदी' करने का आरोप, पुलिस ने अंचल अधिकारी की जगह पति को बनाया मुख्य अभियुक्त, आरोपी अफसर को नं-2 पर संदिग्ध की श्रेणी में रखा...✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar Crime : मार्च में उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन उससे पहले गोपालगंज में उठी अर्थी! घर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या✦शपथ लेने के बाद आरजेडी MLC ने लगाये 'जय परशुराम' के नारे, कहा..हमारी आवाज को दबाने की जो कोशिश करेगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा✦सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बिहार के सरकारी अफसरों की मृत्यु के बाद भी जब्त होगी अवैध संपत्ति✦FIR में हो गया खेल ! महिला CO पर पति के खाते में पैसा लेकर 'जमाबंदी' करने का आरोप, पुलिस ने अंचल अधिकारी की जगह पति को बनाया मुख्य अभियुक्त, आरोपी अफसर को नं-2 पर संदिग्ध की श्रेणी में रखा...

‘उ सब कहानी समाप्त हो गया.. काहे उसके फेरा में पड़े हैं’, सवालों से बचते रहे MLC बंशीधर ब्रजवाशी

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में निर्दलीय MLC बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता को लेकर विवाद जारी है। विपक्ष के कोर्ट जाने की चेतावनी पर उन्होंने कहा, 'उ सब कहानी समाप्त हो गया, काहे उसके फेरा में पड़े हैं।'

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में आठ नवनिर्वाचित विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी आठ नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। हालांकि दो निर्दलीय सदस्यों की सदस्यता को लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई है और जरूरत पड़ने पर कोर्ट जाने की बात कही है। इसपर निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी का बयान आया है।



एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी ने कहा कि जिंदा व्यक्ति का ही विरोध होता है, मुर्दे का विरोध नहीं होता है। लोकतंत्र में विरोध और समर्थन चलता रहता है। बीजेपी की ज्वाइनिंग हमने नहीं की थी, एनडीए का हमने समर्थन किया था। एनडीए के जितने घटक दल है, सभी का मैं समर्थन करता हूं।



वहीं उनकी सदस्यता के खिलाफ तेजस्वी यादव द्वारा कोर्ट जाने की बात कहने पर एमएलसी ने कहा कि जिसने भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, सभी के लिए खुली हुई हैं। कोई भी चाहे तो किसी मामले को लेकर न्यायालय में जा सकता है। डंके की चोट पर कहता हूं कि हमने एनडीए को समर्थन दिया है।



बंशीधर ने कहा कि यह मुद्दा अब समाप्त हो चुका है, ऐसे में जो बात समाप्त हो गई है उसपर बात नहीं कर आगे की बात होनी चाहिए। जनहित के मुद्दे पर बात कीजिए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं और अपनी भूमिका निभा रहे है। उ सब कहानी समाप्त हो गया तो काहे उसके फेरा में पड़े हैं।



बता दें कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतने के बाद बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज ने कथित तौर पर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी हालांकि जब विपक्ष ने विरोध किया तो दोनों बैकफुट पर आ गए और कहा कि उन्होंने सिर्फ बीजेपी को समर्थन दिया है। विपक्ष की ओर से दोनों निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर आवेदन दिया गया था। हालांकि विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने इसे खारिज कर दिया था। ऐसे मे अब विपक्षी दल कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं।

रिपोर्ट- साहिल कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता