ब्रेकिंग
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम✦खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की क्रूजर खड़े ट्रक में घुसी, 9 की मौत, एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म✦बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद✦‘मोतिहारी में 300 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश’ सुधाकर सिंह का दावा, बोले- भूमाफियाओं से मिले हैं बीजेपी सांसद✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम✦खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की क्रूजर खड़े ट्रक में घुसी, 9 की मौत, एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म✦बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद✦‘मोतिहारी में 300 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश’ सुधाकर सिंह का दावा, बोले- भूमाफियाओं से मिले हैं बीजेपी सांसद✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में आठ नवनिर्वाचित सदस्य सोमवार को शपथ लेकर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए इन सदस्यों में JDU, BJP, RJD, जन सुराज और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल...

बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में सोमवार को आठ नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेकर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. शपथ ग्रहण समारोह विधान परिषद के सभागार में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव सहित बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे. सभी आठ सदस्यों को विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामवचन राय शपथ दिलाएंगे.


हाल ही में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव कराया गया था. इनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल थीं. चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है. सभी आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम निर्वाचन विभाग की ओर से 17 नवंबर को जारी गजट में प्रकाशित किए जा चुके हैं.


स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से इन चार नेताओं ने दर्ज की जीत

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों में पटना से जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत हासिल की है. वहीं दरभंगा स्नातक सीट से आरजेडी के अनिल कुमार झा विधान पार्षद चुने गए हैं. तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने बाजी मारी है, जबकि कोसी स्नातक सीट से बीजेपी के डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज की है.


शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर भी अलग-अलग दलों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. पटना शिक्षक सीट से आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार विधान पार्षद चुने गए हैं. दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है.


वहीं तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह और सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. राहुल राज ने बाजी मारी है.


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

आठों नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर विधान परिषद प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सोमवार को सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.


शपथ लेने के साथ ही सभी आठों नवनिर्वाचित सदस्य बिहार विधान परिषद की सदस्यता की औपचारिक जिम्मेदारी संभालेंगे.