ब्रेकिंग
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम✦खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की क्रूजर खड़े ट्रक में घुसी, 9 की मौत, एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म✦बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद✦‘मोतिहारी में 300 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश’ सुधाकर सिंह का दावा, बोले- भूमाफियाओं से मिले हैं बीजेपी सांसद✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम✦खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की क्रूजर खड़े ट्रक में घुसी, 9 की मौत, एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म✦बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद✦‘मोतिहारी में 300 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश’ सुधाकर सिंह का दावा, बोले- भूमाफियाओं से मिले हैं बीजेपी सांसद✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की क्रूजर खड़े ट्रक में घुसी, 9 की मौत, एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म

हादसे में जान गंवाने वालों में सज्जन पवार (62), उनकी पत्नी उषा बाई (60), सज्जन के भाई बाबूलाल पवार (75), उनकी पत्नी सुशीला (62), कैलाश (35), उनकी पत्नी अनीता (34), सात साल की जाह्नवी, माधवी (32) और तीन साल की सानवी शामिल हैं।

राजस्थान न्यूज
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK:राजस्थान के कोटा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात करीब एक बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो बच्चों समेत 9 लोगों की जान चली गई, जबकि ट्रक ड्राइवर सहित 7 लोग घायल हो गए।


हादसा कोटा के नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर में सवार लोग गाड़ी के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।


कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम के मुताबिक, क्रूजर में एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। सभी महाराष्ट्र के धुले के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।


मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार के कुल 36 लोग मंगलवार को तीन अलग-अलग गाड़ियों से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर और उज्जैन के अलावा राजस्थान के सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर के दर्शन किए। शनिवार सुबह करीब 11 बजे सभी खाटूश्यामजी पहुंचे थे। दर्शन के बाद लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया।


हादसे में जान गंवाने वालों में सज्जन पवार (62), उनकी पत्नी उषा बाई (60), सज्जन के भाई बाबूलाल पवार (75), उनकी पत्नी सुशीला (62), कैलाश (35), उनकी पत्नी अनीता (34), सात साल की जाह्नवी, माधवी (32) और तीन साल की सानवी शामिल हैं। इस हादसे में एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म हो गईं।


इस दर्दनाक हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 


सीएम ने कहा- अत्यंत पीड़ादायक

सीएम भजनलाल शर्मा ने X पर लिखा- कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास सड़क हादसे में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


राष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया साइट X पर कोटा सड़क हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि कोटा, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एक धार्मिक यात्रा से लौट रहे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।


टैग्स