ब्रेकिंग
बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!

बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'

Anant Singh News: बेटी की शादी की तैयारियों के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां साझा कर उन्होंने किसे संदेश देने की कोशिश की? वहीं, शादी में चार लाख..

बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'
Ramakant kumar
3 मिनट

Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं. घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं और विवाह में अब महज दो दिन बाकी हैं. इसी बीच अनंत सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नई चर्चा छेड़ दी है. उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की मशहूर पंक्तियां ‘सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते’ पोस्ट की हैं. अब इस पोस्ट को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बेटी की शादी की तैयारियों के बीच अनंत सिंह किसे यह संदेश देना चाहते हैं?


अनंत सिंह की इस पोस्ट के सामने आने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने ऐसे समय में दिनकर की इन पंक्तियों को साझा किया है, जब उनके घर में बड़े पारिवारिक आयोजन की तैयारियां चल रही हैं. हालांकि, विधायक ने अपनी पोस्ट में किसी व्यक्ति या मामले का जिक्र नहीं किया है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि उन्होंने यह पंक्तियां किस संदर्भ में साझा की हैं.


25 नवंबर को शिवांगी सिंह की शादी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को आर्मी ऑफिसर रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार से होनी है. शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. मेहमानों की संख्या से लेकर खानपान और मनोरंजन तक की खास व्यवस्था की गई है.


चार लाख मेहमानों के भोजन की तैयारी

शादी समारोह में करीब चार लाख मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बड़े स्तर पर भोजन की व्यवस्था की जा रही है. मेहमानों के लिए 150 तरह के पकवान तैयार किए जाएंगे. इसके अलावा शादी में घुड़दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे.


घुड़दौड़ जीतने वाले को मिलेगा थार

शादी समारोह में होने वाली घुड़दौड़ को लेकर भी खास तैयारी की गई है. इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी. अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर इलाके में पहले से ही चर्चा है. अब शादी की तैयारियों के बीच उनकी दिनकर वाली पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है.